वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को देश का आम बजट 2020-21 पेश कर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2020 में इलेक्ट्रिक सामानों पर आयात शुल्क को बढ़ा दिया है।
नई दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को देश का आम बजट 2020-21 पेश कर दिया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2020 में इलेक्ट्रिक सामानों पर आयात शुल्क को बढ़ा दिया है। आम बजट के बाद दैनिक प्रयोग की कई ऐसी चीजें हैं जो सस्ती या महंगी हो जाएंगी, जिसका सीधा प्रभाव आम लोगों की जेब पर पड़ेगा। निर्मला सीतारमण ने कहा कि मंहगाई काबू में है। जूता, चप्पल, सैंडल सहित फुटवियर के सामान महंगे हो जाएंगे क्योंकि आम बजट में फुटवियर पर सीमा शुल्क में 10 फीसदी का इजाफा किया है। इससे पहले सीमा शुल्क (कस्टम) 25 फीसदी था जबकि अब यह बढ़कर 35 फीसदी हो गया है। तो चलिए जानते हैं कि क्या महंगा हुआ है और किस सामान की कीमतों में कमी आई है। बजट 2020 : ऐसे बढ़ेगी किसानों की आमदनी, जानें डिटेल ये भी पढ़ें
महंगी हो सकती हैं यह चीजें
कस्टम ड्यूटी 10 फीसद से बढ़ाकर 20 फीसद की गई, जिससे स्टेशनरी महंगी हो जाएगी। पेट्रोल-डीजल, सोना, काजू, ऑटो पार्ट्स, सिंथेटिक रबर, PVC और टाइल्स महंगे हो जाएंगे। इसके अलावा महंगे होने वाले सामान की लिस्ट में सोने-चांदी के गहने भी शामिल हैं। वहीं AC, ऑप्टिकल फाइबर, स्टेनलेस प्रोडक्ट, लाउडस्पीकर, वीडियो रिकॉर्डर, सीसीटीवी कैमरा, गाड़ी के हॉर्न, सिगरेट जैसे सामान महंगे हो सकते हैं। इसके अलावा इंपोर्टेड मेडिकल डिवाइस भी महंगे हो जाएंगे। इसके अलावा ऑटोमोबाइल के लैंप और बीम लाइट, मोटर वाहनों में इस्तेमाल किए जाने वाले तालों के भी महंगे होने की संभावना है। विदेशी फर्नीचर पर कस्टम ड्यूटी बढ़कर 25 फीसदी कर दी गई है, जिससे आपको ज्यादा जेब ढीली करनी होगी।
सस्ते सामान की लिस्ट देखें यहां
बजट के बाद जिन सामान पर लोगों को राहत मिलेगी, उनमें इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं। वहीं बताया गया कि होम लोन भी सस्ता हो जाएगा। ऐलान के मुताबिक बजट के बाद तेल, शैंपू, टूथपेस्ट, डिटरजेंट, बिजली का घरेलू सामान भी सस्ते होंगे। घरेलू सामान की लिस्ट में पंखे, सैनेटरी वेयर, ब्रीफ केस, बैग, बोतल, कंटेनर शामिल है। इसके अलावा सस्ते सामान की लिस्ट में चश्मों के फ्रेम, गद्दे, बिस्तर, बांस का फर्नीचर, सूखा नारियल, अगरबत्ती, पास्ता, नमकीन, म्योनीज़, सैनेटरी नैपकिन भी शामिल होगी। जबकि खाने-पीने की चीजों में चॉकलेट, वैफर्स, कस्टर्ड पाउडर सस्ता हो सकता है। अन्य सामान में लाइटर, ग्लासवेयर, पॉट, कुकर, चूल्हा और प्रिंटर भी सस्ते हो जाएंगे।
वित्त मंत्री ने इन बातों पर दिया जोर
वित्त मंत्री ने बजट पेश करते हुए इस बात पर जोर दिया कि अर्थव्यवस्था की नींव मजबूत है। उन्होंने बैंकों में सुधार की भी बात कही। बजट में टैक्स स्लैब, शिक्षा, ट्रांसपोर्टेशन, किसानों जैसे क्षेत्रों में कुछ बड़े ऐलान किए गए हैं। वित्त मंत्री ने ग्रेटर नोएडा में पहली सेंट्रल नेशनल पुलिस यूनिवर्सिटी बनाने का ऐलान किया। उन्होंने अपने बजट भाषण में ‘तेजस' जैसी और भी ट्रेनें देशभर में चलाने की बात कही। तेजस को प्रमुख पर्यटन स्थलों से जोड़ा जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications