नयी दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पेश करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी तारीफ की है। पीएम मोदी ने बजट 2020 को विजन और एक्शन वाला बताया और वित्त मंत्री सहित उनकी पूरी टीम को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि यह बजट इस दशक में अर्थव्यवस्था की नींव मजबूत बनायेगा। आज मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश किया गया। जहां कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों ने बजट पर निशाना साधा, वहीं भाजपा के नेताओं ने इसकी जम कर तारीफ की। पीएम मोदी ने भी बजट की कई खूबियां गिनवाईं। उन्होंने कहा कि कृषि, इन्फ्रास्ट्रक्चर, टेक्सटाइल और टेक्नोलॉजी रोजगार के महत्वपूर्ण सेक्टर हैं और बजट में रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए इन क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया है।

किसानों की आय दोगुनी करने के लिए कदम
पीएम मोदी ने कहा कि किसान की आय दोगुनी करने के लिए 16 एक्शन पॉइंट्स बनाए गए हैं, जिनसे ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से एक खास ऐलान बजट में किया गया है। किसानों की बंजर भूमि का उपयोग सौर ऊर्जा संयंत्रों की स्थापना के लिए किया जाएगा। यानी किसान सौर ऊर्जा जनरेट भी कर सकेंगे और उसे बेच भी सकते हैं। युवाओं के लिए रोजगार की व्यवस्था के लिए पीएम मोदी ने कहा कि आज सरकारी नौकरी के लिए युवा कई अलग-अलग परीक्षाएँ देते हैं। अब इस सिस्टम को बदल कर नेशनल रिक्रूटमेंट एजेंसी द्वारा लिए गए ऑनलाइन कॉमन एक्जाम के जरिए नौकरियां की जाएंगी।
पीएम ने किया किसान रेल का जिक्र
पीएम मोदी ने कहा कि किसानों के लिए अपने उत्पादों को सही तरह से मार्केट और उसके परिवहन के लिए किसान रेल और कृषि उड़ान की नई व्यवस्था बनाई जाएगी। बता दें कि किसानों के खेत को बाजारों से जोड़ने के लिए रेलवे एक किसान एक्सप्रेस की शुरुआत करेगा और नागरिक उड्डयन मंत्रालय किसानों को जल्द खराब होने वाले सामानों के परिवहन में मदद करने के लिए कृषि उद्योग भी शुरू करेगा। किसान रेल की स्थापना पीपीपी (सार्वजनिक-निजी भागीदारी) व्यवस्था के माध्यम से की जाएगी। उन्होंने कहा कि रेलवे इस उद्देश्य के लिए ट्रेन सेवाएं स्थापित करके दूध, मांस और मछली के लिए कोल्ड सप्लाई चेन का निर्माण करेगी।
यह भी पढ़ें - बजट 2020 : इस नियम के कारण गिरे बीमा कंपनियों के शेयर
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications