नयी दिल्ली। अगर आप सोना-चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। दरअसल सरकार ने सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया है। ये ऐलान केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2021 में किया है। वित्त मंत्री ने सोने और चांदी पर कस्टम शुल्क को तर्कसंगत बनाने का प्रस्ताव किया। सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी को 12.5 फीसदी से घटा कर 7.5 फीसदी कर दिया गया है। वित्त मंत्री के अनुसार 1 अक्टूबर 2021 से एक नयी संशोधित कस्टम ड्यूटी नीति लागू होगी। इसी तरह तांबे पर कस्टम ड्यूटी 2.5 फीसदी घटी दी गयी है। जबकि स्टील पर भी कस्टम ड्यूटी कम करने का ऐलान किया गया है।

इंडस्ट्री की थी मांग
कोरोना महामारी के बीच सोने-चांदी की कीमतें काफी ऊपर पहुंच गयी थीं। सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। मगर महंगा होने के कारण सोना-चांदी आम आदमी के बजट से बाहर हो गया, जिससे ज्वेलरी इंडस्ट्री पर बुरा असर पड़ा। इसीलिए ज्वेलरी कारोबारियों ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से बजट में कस्टम ड्यूटी घटाने की मांग की थी। इस मांग को पूरा करने का प्रस्ताव रखा गया है।
इस समय कितनी ड्यूटी लगती है
वर्तमान में सोना और चांदी पर 12.5 प्रतिशत की कस्टम ड्यूटी लगती है। जुलाई 2019 में कस्टम ड्यूटी 10 प्रतिशत से बढ़ा कर 12.5 फीसदी किया गया था। इसके बाद कीमती धातुओं की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। इसे पिछले स्तरों पर ले जाने के लिए सरकार सोने और चांदी पर कस्टम ड्यूटी को उचित लेवल तक कम करेगी।
टैक्स पर राहत नहीं
बजट में पहली बार ऐसा हुआ है कि नौकरीपेशा वर्ग के लिए कोई भी ऐलान नहीं किया गया। ये पिछले एक दशक में पहला ऐसा बजट रहा, जिसमें डायरेक्ट टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया। पिछले साल बजट में एक नये टैक्स सिस्टम का ऐलान किया गया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए टैक्स से जुड़ी बड़ी राहत दी है। 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को कोई आयकर रिटर्न दाखिल करने की आवश्यकता नहीं होगी। हालांकि ये फायदा केवल उन्हीं वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा, जो केवल पेंशन और ब्याज आय से इनकम हासिल करते हैं। भुगतान करने वाले बैंक अपनी ओर से टैक्स काट लेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications