इस साल का आम बजट (केंद्रीय बजट) बेहद खास रहने वाला है। 1 फरवरी को देश का आम बजट पेश किया जाएगा। इस बार पेश होने वाले पेपरलेस बजट से हर सेक्टर के लोगों की तमाम उम्मीदें जुड़ी हैं।
नई दिल्ली: इस साल का आम बजट (केंद्रीय बजट) बेहद खास रहने वाला है। 1 फरवरी को देश का आम बजट पेश किया जाएगा। इस बार पेश होने वाले पेपरलेस बजट से हर सेक्टर के लोगों की तमाम उम्मीदें जुड़ी हैं। मौजूदा हालातों को देखते हुए महामारी के दौरान ज्यादातर कंपनियों ने अपने कर्मचारी को वर्क फ्रॉम होम दे दिया है। संक्रमण महामारी को देखते हुए वर्क फ्रॉम काफी हद तक सही है लेकिन इसके साथ ही कर्मचारियों के कुछ खर्च भी बढ़े हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार के यूनियन बजट में घर से काम करने वाले कर्मचारियों को टैक्स में छूट देने की घोषणा हो सकती है।

कर्मचारियों के लिए हो सकता है टैक्स में छूट का ऐलान
जी हां मिली जानकारी के मुताबिक बजट में वर्क फ्रॉम होम कर रहे कर्मचारियों को सरकार की ओर से कुछ राहत मिल सकती है। बताया जा रहा है कि 2021 के बजट में घर से काम करने वालों को टैक्स में छूट देने का ऐलान हो सकता है। दरअसल महामारी के कारण तमाम कंपनियों के कर्मचारी लंबे समय से घर से ही काम कर रहे हैं। देश की कई कंपनियां कर्मचारियों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वर्क फ्रॉम होम अब भी करा रही हैं। वर्क फ्रॉम में काम करने वाले कर्मचारियों के कुछ खर्च भी बढ़े हैं। इनमें हाई-स्पीड इंटरनेट, पावर बैकअप, इलेक्ट्रॉनिक एसेसरीज, एयरकंडीशनर जैसे एक्स्ट्रा खर्चे शामिल हैं। हालांकि डव्लूएफएच से काम कर रहे कर्मचारियों को कुछ बड़ी कंपनियों ने तो इन जरूरतों को पूरा करने के लिए अलाउंस, रीइंबर्समेंट और एसेट भी मुहैया कराया है।
बजट में वर्क फ्रॉम होम कर्मचारियों को मिलेगी राहत
वहीं दूसरी ओर अधिकतर कर्मचारियों को ये खर्चे अपनी जेब से ही उठाने पड़ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार के यूनियन बजट में घर से काम करने वाले कर्मचारियों को टैक्स में छूट देने की घोषणा हो सकती है। जानकारी के मुताबिक सरकार बजट में वर्क फ्रॉम होम करने वाले कर्मचारियों को राहत दे सकती है। हालांकि, अभी इस बारे में न ही सरकार की ओर से कोई बयान आया है और न ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बारे में कोई प्रतिक्रिया दी है। यकीनन अगर सरकार वास्तव में ऐसा कोई ऐलान करती है तो लाखों कर्मचारियों को बड़ी राहत मिल सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications