
Budget 2023 : केंद्र सरकार फरवरी में पेश होने वाले बजट 2023 की तैयारी तेजी से कर रही है। देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी को 5वी बार यूनियन बजट (Union Budget) पेश करेंगी। बढ़ती महंगाई के बीच आने वाले इस बजट पर पूरे देश की नजर हैं। अगामी बजट से म्यूचुअल फंड में निवेश करने वाले निवेशकों को भी काफी उम्मीदे हैं। निवेशकों की केंद्र सरकार से मांग हैं कि अगर बजट में टैक्ट डिडक्शन (Tax Deduction) की लिमिट को बढ़ा दिया जाता है तो, इनकम टैक्स से मिलने वाली छूट से थोड़ी राहत मिल जाएगी। कई संस्थाओ ने इनकट टैक्स में छूट देने की वकालत की है।
महंगाई कम करने पर होना चाहिए फोकस
देश में महंगाई दर करीब डेढ़ साल से हाई लेवल पर बनी हुई है। कई सारे रेटिंग एजेंसियों ने कहा है कि भारत में महंगाई दर अभी कम होती नहीं दिख रही हैं। सरकार को महंगाई दर के ध्यान में रखते हुए निवेशकों का भी ख्याल रखना चाहिए।

80c के तहत टैक्स में छूट की लिमिट बढ़ानी चाहिए
टैक्सपेयर्स को कुछ खास प्रकार के निवेश से होने वाले कमाई पर टैक्स में छूट दी जाती है। सरकार ने पिछले कई सालों से सेक्शन 80सी के तहत डिडक्शन की लिमिट 1.5 लाख ही रखी है। निवेशकों को EPF, PPF, Sukanya Samriddhi Yojana, ELL, NSC, Tax Saving Bank Fixed Deposit, life insurance premium आदि में निवेश पर टैक्स में छूट मिलती है। लोगों की मांग है कि 80सी के तहत मिलने वाली टैक्स में मिलने वाली छूट की लिमिट को सरकार को जरूर बढ़ानी चाहिए।
आज के समय में निवेशकों की संख्या में इजाफा हुआ है। अगर सरकार टैक्स में छूट देती है तो, निवेश और निवेशकों की संख्या दोनो में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

NPS को बनाना होगा अट्रैटक्विट
हमेशा से ही भारत में ज्यादातर परिवारों के लिए सोशल सिक्योरिटी एक महत्वपुर्ण विषय रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) की शुरूआत की थी। सरकार को एनपीएस को सभी लोगों के बीच लोकप्रिय बनाने के लिए, इसमें किए जाने वाले निवेश पर टैक्स में छूट देना चाहिए। इनकटम टैक्स की घारा 80सी के तहत एनपीएस में एक फाइनेंशियल ईयर में 50,000 रुपये के निवेश पर निवेशकों को छूट मिलती है। सरकार को इसमें कुछ और छूट देनी चाहिए।
1 फरवरी को सरकार लाएगी बजट 2023
केंद्रिय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी, 2023 को यूनियन बजट पेश करेंगी। वित्त मंत्री के रुप में वह अपना पांचवां बजट पेश करेंगी। साल 2023 का बजट बेहद खास होने वाला है, क्योंकि यह बजट तब आ रहा है जब लोग पिछले एक साल से बढ़ती महंगाई से परेशान है। वैश्विक अर्थव्यस्था पर भी मंदी का खतरा है। ऐसे में सरकार को इस बजट में सभी बातों का ख्याल रखना है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications