
Budget 2023 : रत्न और आभूषण के उद्योग को वाणिज्य मंत्रालय बढ़ावा देना चाहता है। इसलिए आने वाले बजट में वाणिज्य मंत्रालय ने सोने के आयत शुल्क घटाने का प्रस्ताव रखा हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी सामने आई है। इस वर्ष जुलाई के महीने में केंद्र सरकार की तरफ से सोने के आयत शुल्क में बढ़ोतरी की गई थी और सरकार की तरफ से इसके आयत शुल्क को 10.75 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया गया था। चालू खाते के घाटे को कम करने और सोने के बढ़ते आयत पर काबू आने के उद्देश्य से सरकार की तरफ से इस कदम को उठाया गया था। सोने पर कुल प्रभावी सीमा शुल्क 15 प्रतिशत लगता है। जिसमें बुनियादी सीमा शुल्क 12.5 प्रतिशत और कृषि अवसंरचना शुल्क 2.5 प्रतिशत लगता है।
क्यों रखी मांग वाणिज्य मंत्रालय ने
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रत्न और आभूषण उद्योग को देखते हुए वाणिज्य मंत्रालय ने वित्तीय मंत्रालय से आने वाले बजट में इस प्रस्ताव को रखने की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रत्न और आभूषण के निर्यात और विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए कुछ अन्य उत्पाद है। उन पर भी आयत शुल्क का बदलाव की मांग को रखा हैं। काफी अधिक समय से रत्न और आभूषण के निर्यात से जुड़े हुए जो हितग्राही है। वे आयत शुल्क में कटौती करने की मांग कर रहे है।
आभूषणों के लिए एक प्रगतिशील मरम्मत नीति से इस क्षेत्र को सहायता मिलेगी
जीजेईपीसी के पूर्व अध्यक्ष कॉलिन शाह की तरफ कहा गया है। कि इस उद्योग निर्यात को बढ़ावा देने के लिए और इस सेक्टर में रोजगार को सृजित करने के लिए आने वाला जो बजट है। इस पर अपनी पूरी उम्मीद लगा रहा है। सोने पर सीमा शुल्क में कटौती और आभूषणों के लिए एक प्रगतिशील मरम्मत नीति से इस क्षेत्र को सहायता मिलेगी।
देश वार्षिक 800 टन से 900 टन सोने का आयात करता है
रत्न और आभूषण निर्यात चालू वित्त वर्ष में अप्रैल 2022 से नवंबर 2022 में 2 प्रतिशत बढ़ा है और यह बढ़कर 26.45 अरब डॉलर हो गया। वहीं, चालू वित्त वर्ष में अप्रैल 2022 से नवंबर 2022 के दौरान सोने का आयात 18.13 प्रतिशत घटा है और यह घटकर 27.21 अरब डॉलर रह गया। सोने के आयात का चालू खाता घटा (सीएडी) पर असर पड़ता है। देश वार्षिक 800 टन से 900 टन सोने का आयात करता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications