
Budget 2023 : बजट पेश किए जाने में अब सिर्फ दो दिन का समय बचा है। 1 फरवरी 2023 को संसद में केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2023-2024 के लिए बजट पेश करेंगी। बजट से अलग-अलग सेक्टरों की कई उम्मीदे हैं। इन्हीं में से देश के बहुत अहम एमएसएमई सेक्टर की भी कई उम्मीदें है। इन उम्मीदों में सेक्टर के छोटे-बड़े व्यापारियों को सरकार से कई तरह की छूट चाहिए। साथ ही लोन मिलने में लगने वाला समय कम किए जाने की भी मांग की जा रही है। आगे जानिए बाकी डिटेल।
टैक्स में राहत
एमएसएमई सेक्टर को टैक्स में भी राहत चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एमएसएमई सेक्टर देश की इकोनॉमी में बहुत अहम किरदार निभाता है। ये भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के अलावा देश को आत्मनिर्भर बनाने में बहुत अहम है। बजट से पहले इस वित्त मंत्री ने इस सेक्टर के कई संगठनों और संस्थाओं से मुलाकातें की हैं। वे अपनी मांग सरकार के सामने रख चुके हैं।
क्रेडिट गारंटी योजना की मांग
2023-24 के बजट से एमएसएमई से वर्किंग कैपिटल तक एक्सेस को बेहतर बनाना चाहता है। इसके लिए भारत सरकार से क्रेडिट गारंटी योजना के पुनर्गठन का सवाल किया गया है। इसके अलाव सरकार की योजना उद्योग, ई-श्रम, और राष्ट्रीय कैरियर सेवा शुरू की भी है। पहले ही एमएसएमई सेक्टर के लिए नॉन-टैक्स बेनेफिट्स को 3 साल तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
5 ट्रिलियन डॉलर वाली अर्थव्यवस्था
जानकारों का मानना है कि छोटे उद्यमों को लोन देने के मामले में यदि तेजी लाई जाए तो इससे भारत को दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने में काफी मदद मिलेगी। वहीं 2025 तक भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के टार्गेट को हासिल कर सकता है।
कोविड ने पहुंचाया नुकसान
केपीएमजी की नवंबर 2022 की रिपोर्ट के अनुसार एमएमएसई सेक्टर को कोविड से बहुत अधिक आर्थिक नुकसान हुआ है। देश में कोविड के आने के बाद इस सेक्टर को काफी तगड़ा झटका लगा। मगर सरकार ने इसके लिए कई स्कीमें पेश कीं, जिससे अब इस सेक्टर में चीजें सामान्य हो रही हैं।

दिया गया लोन
एमएसएमई को सरकार ने लोन दिलाने में काफी अहम भूमिका निभाई। हाल ही में आई भारतीय स्टेट बैंक की रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार महामारी के दौरान सरकार की तरफ से पेश की गई इमरजेंसी क्रेडिट लाइन गारंटी स्कीम (ईसीएलजीएस) से कम से कम 14.6 लाख एमएसएमई खातों को बचाया गया। इससे नवंबर, 2022 तक लाखों नौकरियों को बचाया गया।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications