
Budget 2023 : 2023 का केंद्रीय बजट आने वाला है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल जो क्रिप्टो निवेशकों के मन को परेशान कर रहा है वह है कि वित्त मंत्रालय इस बार वर्चुअल डिजिटल एसेट्स (वीडीए) सेक्टर के साथ क्या करेगा? 2022 में क्रिप्टो सेक्टर के लिए कई कड़े और बड़े फैसले किए गए थे, जिनमें मुनाफे के टैक्सेशन से लेकर केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (सीबीडीसी) की शुरुआत तक शामिल है। वहीं भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से डिजिटल एसेट का भी ऐलान किया गया था। यह भी ध्यान रहे कि क्रिप्टोकरेंसी अभी भी भारत में अनियमित (अनरेगुलेटेड) हैं, और सभी क्रिप्टो एसेट देश में वीडीए के तहत क्लब की गई हैं। इस बार के बजट में क्रिप्टो सेक्टर के लिए राह कैसी रह सकती है, आगे जानते हैं।
99.3 लाख करोड़ रु का नुकसान
दिल्ली स्थित थिंक टैंक एस्या सेंटर ने हाल ही में एक स्टडी जारी की थी, जिसके अनुसार, भारत के मौजूदा टैक्स स्ट्रक्चर से 2027 तक लोकल एक्सचेंज ट्रेड वॉल्यूम की में लगभग 99.3 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो सकता है। स्टडी में कहा गया है कि 30 प्रतिशत टैक्स की घोषणा के बाद से क्रिप्टो मुनाफे पर, 32,000 करोड़ रुपये का ट्रेड वॉल्यूम भारतीय एक्सचेंजों से विदेशी एक्सचेंजों में शिफ्ट हो गया है। इसलिए, यह देखा जाना बाकी है कि क्या केंद्र क्रिप्टो इनकम पर टैक्स रेट में और संशोधन करेगा। हालाँकि, अभी तक निश्चित तौर पर ऐसा होने का कोई संकेत नहीं है। जानकार मानते हैं कि सरकार इस बात विचार कर सकती है कि लाभ के साथ नुकसान को ऑफसेट किया जाए। इससे आगे कुछ भी असंभव लगता है।
टैक्सेशन और रेगुलेटरी मुद्दों पर स्पष्टता
एक अन्य जानकार के अनुसार आगामी बजट में टैक्सेशन और रेगुलेटरी मुद्दों पर स्पष्टता की उम्मीद की जा सकती है। इस सेक्टर के लिए प्रोग्रेसिव गाइडलाइंस और क्रिप्टोकरेंसी को उनके उपयोग के मामलों के आधार पर कैसे क्लासिफाई किया जाएगा, इसकी स्पष्ट समझ होना महत्वपूर्ण है। क्रिप्टोकरेंसी की बिक्री और खरीद के लिए लागू टैक्स रेट, टीडीएस/टीसीएस और जीएसटी के लागू होने के बारे में भी कई सवाल हैं। उम्मीद की जा रही है कि इन्हें संसद के बजट सत्र में संबोधित किया जाएगा।
सकारात्मक घोषणाओं की उम्मीद
इस बजट में, सरकार को अन्य इक्विटी क्लास की तरह ही क्रिप्टोकरेंसी पर भी विचार करना चाहिए और पिछले बजट में घोषित टैक्स रेट में संशोधन करना चाहिए। इस मौजूदा वित्तीय माहौल में, इस सेक्टर के लिए कुछ सकारात्मक घोषणाओं की उम्मीद कर रहे हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications