
Budget 2023 : आज केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतरामण संसद में वित्त वर्ष 2023-24 के लिए बजट पेश करेंगी। वे सुबह 11 बजे सदन में केंद्रीय बजट पेश करने जा रही हैं, जिसमें अधिक समय नहीं बचा है। इस बार का बजट भी पेपरलेस होने जा रहा है, जैसे कि पिछले दो बजट रहे हैं। अगले साल देश में लोकसभा चुनाव हैं। उससे पहले यह सरकार का लास्ट फुल बजट है। इसलिए आम जनता की उम्मीदें काफी हाई हैं। आप बजट का लाइव प्रसारण कहां देख सकते हैं। आगे जानिए।
यहां देख सकते हैं लाइव प्रसारण
आप पीआईबी पर बजट का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इसके अलावा केंद्रीय बजट मोबाइल ऐप पर भी बजट का लाइव प्रसारण देखा जा सकता है। एक केंद्रीय बजट वेब पोर्टल है (www.indiabudget.gov.in), जहां से बजट लाइव देखा जा सकता है।
टैक्स पर राहत की उम्मीद
2024 चुनावी साल होगा। उससे पहले मोदी मोदी सरकार लास्ट फुल बजट पेश करेगी। इसलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार का फोकस जनता को राहत देने पर हो सकता है। इस राहत में ऐसी घोषणाएं शामिल हैं, जिनसे जनता को महंगाई से राहत मिलेगी। दूसरी तरफ 9 सालों से टैक्स के मामले में कोई राहत नहीं दी गयी है। ऐसे में टैक्स में छूट मिलने पर भी सरकार का फोकस रह सकता है। किसानों को सरकार से खास उम्मीद यह है कि उन्हें पीएम किसान योजना के तहत जो सालाना 6 हजार रु मिलते हैं, उस राशि को बढ़ा कर 8000 रुपये किया जाए।
पीएलआई स्कीम पर फोकस
बजट से पहले अनुमान थी कि सरकार लॉन्ग-टर्म ग्रोथ और रोजगार पैदा करने में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की भूमिका के मद्देनजर 2023 के बजट में इस सेक्टर के लिए कुछ खास ऐलान कर सकती है। सरकार प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआई) योजना के दायरे का विस्तार कर सकती है और अधिक रोजगार पैदा करने वाले क्षेत्रों को इसमें जोड़ सकती है। अनुमान था कि खिलौने, साइकिल, चमड़ा और जूते का प्रोडक्शन कुछ ऐसे उद्योग हैं, जिन्हें बजट में पीएलआई स्कीम के दायरे में शामिल किया जा सकता है। इस योजना को 14 सेक्टरों के लिए 1.97 लाख करोड़ रुपये के आवंटन के साथ शुरू किया गया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications