Budget 2024: 23 जुलाई को पेश होने वाला केंद्रीय बजट 2024-25 भारत में स्कूली शिक्षा के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। विशेषज्ञों को सरकार द्वारा पेश किए जाने वाले इस बजट में स्कूल, कॉलेज से लेकर प्रशिक्षण, कौशल विकास एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के कोचिंग संस्थानों और एडटेक प्लेयर्स की भी इस बजट से काफी उम्मीदें हैं।

स्किल ट्रेनिंग पर हो सकता है अधिक फोकस
उम्मीद है कि बजट 2024 में शिक्षा को ज्यादा किफायती और एक्सेसेबल बनाने पर जोर दिया जाएगा। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, परीक्षा तैयारी के पाठ्यक्रमों से लेकर नौकरी से जुड़ी स्किल ट्रेनिंग तक विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों की पेशकश, विशेष रूप से गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) और निम्न आय समूह (एलआईजी) पृष्ठभूमि से आने वाले छात्रों पर बजट में खास ऐलान हो सकते हैं।
आधुनिक समय के साथ छात्रों को अपने सुरक्षित भविष्य के लिए खुद को अपडेट रखने की आवश्यकता है। इसलिए, अपस्किलिंग कोर्सेज पर टैक्स में कमी से बेहतर संसाधन आवंटन और सभी के लिए आसानी से पहुंचने के अवसरों को बढ़ावा मिलने की भी उम्मीद है।
शिक्षा सस्ती करने का लक्ष्य
टीओआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पीडब्लू के सह-संस्थापक और इंडिया एडटेक कंसोर्टियम के अध्यक्ष प्रतीक माहेश्वरी आर्थिक रूप से वंचित छात्रों के लिए शिक्षा खर्च पर जीएसटी छूट की आवश्यकता पर जोर दिया है। उनका मानना है कि गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) और निम्न आय वर्ग (एलआईजी) परिवारों के छात्रों को टेस्ट-प्रिप कोर्स और नौकरी से जुड़े कौशल पाठ्यक्रमों सहित सभी शैक्षिक खर्चों पर 100% जीएसटी छूट मिलनी चाहिए।
सीमित संसाधनों वाले परिवारों के लिए मौजूदा 18% जीएसटी दर सही नहीं है, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच में बाधा डालती है। उन्होंने शिक्षा को और अधिक किफायती बनाने और विशेष रूप से छात्र हॉस्टल के संबंध में स्पष्ट छूट के लिए एक सरकारी प्रोसेस की मांग भी की है।
सही पोषण को भी मिले बढ़ावा
बच्चों की शिक्षा तभी बेहतर हो सकती है जब वह स्वस्थ हो। ऐसे में बच्चों की देखभाल के लिए पोषण 2.0 को बढ़ावा देना चाहिए, जिससे बच्चों को पर्याप्त आहार मिल सके। इसके साथ ही पाठ्यक्रम को नया स्वरूप देने आदि के लिए नए स्तर पर कदम उठाना चाहिए।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications