Budget 2024 Benefit News: आ रही खबरों के मुताबिक इस बार के बजट सेशन में स्टैंडर्ड डिडक्शन को बढ़ाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। भारत की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को छठी बार यूनियन बजट पेश करने जा रही है, और इस दौरान सरकार आगामी चुनाव को देखते हुए नौकरी पेशा और सैलरी क्लास वालों के लिए कुछ बेहतर ऐलान कर सकती है। आपको बताते चलें कि अगर स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ता है तो नौकरी करने वालों के लिए यह अच्छी खबर होगी क्योंकि उनके हाथ में आने वाला पैसा बढ़ जाएगा।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विशेषज्ञ के अनुसार और सैलरी क्लास की डिमांड के मुताबिक सरकार नए साल पर आने वाले यूनियन बजट के दौरान स्टैंडर्ड डिडक्शन को बढ़कर 100000 रुपए तक कर सकती है। अभी यह स्टैंडर्ड डिडक्शन 50000 रुपए के आसपास है। इसके अलावा टैक्स स्लैब भी नहीं बढ़ेगा।

क्या होता है स्टैंडर्ड डिडक्शन
आपको बताते चलें कि टैक्स पेयर्स को स्टैंडर्ड डिडक्शन का फायदा मिलता है। यह एक खास तरह की राहत होती है, जो इनकम टैक्स एक्ट के द्वारा नौकरी करने वाले लोगों को दी जाती है। जो लोग सेवानिवृत हो चुके हैं और पेंशन पा रहे हैं उन्हें भी इसका फायदा मिल सकता है। इसमें से एक निश्चित अमाउंट जिस पर टैक्स दिया जा रहा है, वह इनकम से घटा दिया जाता है, इससे आप भले ही उसे टैक्स स्लैब में रहे लेकिन इस खास रकम के लिए आपसे कोई एक्स्ट्रा टैक्स नहीं लिया जाता और हाथ में आने वाला पैसा भी बढ़ जाता है। इससे जिस इनकम पर टैक्स लगता है वह काम हो जाती है और जिस इंसान को टैक्स देना है उसका टैक्स पहले के मुकाबले काफी कम हो जाता है।
आपको बताते चलें कि स्टैंडर्ड डिडक्शन की शुरुआत साल 1974 में हुई थी। लेकिन बाद मेंइसे खत्म कर दिया गया था। इस केंद्र सरकार द्वारा 2018 के यूनियन बजट में फिर से शुरू किया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अब तकस्टैंडर्ड डिडक्शन का फायदा सिर्फ उन टैक्सपेयर्स को ही मिलता था जो इनकम टैक्स की पुरानी रिजीम यानी ओल्ड रिजीम का इस्तेमाल करते थे। हालांकि अब नई रिजीम वाले टैक्स पेयर्स भी इसका पूरा लाभ उठा पाएंगे। साल 2023 के यूनियन बजट के दौरान न्यू रिजीम टैक्स पेयर्स को भी स्टैंडर्ड डिडक्शंस दिए जाने लगे।
किसे मिलता है टैक्स डिडक्शन का लाभ
आपको बताते चले कि स्टैंडर्ड डिडक्शन की राशि अभी सिर्फ 50000 रुपए है। इसके तहत उन सभी टैक्स पेयर्स को फायदा मिलता है, जो सरकारी या प्राइवेट किसी भी तरह की नौकरी कर रहे हैं। हालांकि सेल्फ एंप्लॉयड या फिर किसी तरह के बिजनेस में इंवॉल्व व्यक्ति को इस स्टैंडर्ड डिडक्शन का फायदा नहीं मिलता है।
यह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट होगा। यह बजट अंतरिम बजट होगा और इसमें किसी भी तरह की बड़ी घोषणा होने की उम्मीद नहीं है, यह बात वित्त मंत्री द्वारा पहले ही साफ की जा चुकी है। हालांकि चुनाव को देखते हुए सरकार कुछ ऐसे ऐलान जरूर कर सकती है, जिस किसी खास वर्ग को फायदा हो और इसका फायदा सरकार को आगामी लोकसभा चुनाव में भी मिल सके। आपको बताते चलें कि अगला पूर्ण बजट चुनाव आने के बाद सत्ता में मौजूद सरकार के द्वारा लाया जाएगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications