Budget 2025 Expectations For Farmers: भारत सरकार देश में कई सारी योजनाएं चला रही है उसी में से एक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी है जिसका उद्देश्य देश के किसानों को सशक्त बनाना है। इस समय इस योजना का लाभ बड़ी संख्या में किसान उठा रहे हैं।

इस योजना के माध्यम से हर साल 6 हजार रुपए की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाती है। हालांकि, इस रकम को किसानों को सीधे एक बार में नहीं दिया जाता है बल्कि इसे तीन किस्तों में दिया जाता है जिसकी कीमत 2-2 हजार रुपए तय की गई है। वहीं सरकार डीबीटी के जरिए लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त के पैसे ट्रांसफर करती है।
अगर आप भी सरकार की इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले इसमें अपने आपको रजिस्टर्ड करवाना होगा जिसके बाद आप लाभ प्राप्त कर पाएंगे। हालांकि, इस समय ये योजना चर्चा में बनी हुई है क्या बजट-2025 में किसानों को मिलने वाली
किस्त में इजाफा हो सकता है?
अब बजट-2025 पेश होने में ज्यादा समय नहीं बचा है, 1 फरवरी 2025 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण देश के सामने बजट पेश करेंगी। मध्यम वर्ग से लेकर कारोबारी जगत के लोगों के साथ ही किसान भी उम्मीदें लगाएं बैठें हैं कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित जुड़ा कुछ एलान हो सकता है। किसानों को इस योजना से उम्मीदें हैं कि सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की राशि 6 हजार रुपए से बढ़ाकर 10 या 12 हजार रुपए कर सकती है।
किसानों को बहुत ज्यादा उम्मीदें है कि बजट में उन्हे बड़ी सौगात मिलने वाली है। हालांकि, अभी इसपर कोई भी एलान नहीं हुआ है। 1 फरवरी 2025 की सुबह 11 बजे वित्त मंत्री केन्द्रीय बजट पेश करेंगी उसके बाद सभी चीजें साफ हो जाएंगी। अगर सरकार कुछ ऐसा करती है तो किसानों के लिए ये खुशी के अवसर से कम नहीं होगा।
इस दिन आएगी 19वी किस्त
अगर आप इस योजना का लाभ उठाते हैं तो जान लीजिए आपके खाते में कब पैसे आने वाले हैं। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी साझा करते हुए कहा है कि 24 फरवरी 2025 को 19वीं किस्त जारी की जाएगी। वहीं इस किस्त के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के भागलपुर पहुंचेंगे जहां उनका कार्यक्रम होना है। वहीं से फिर वे 19वीं किस्त जारी करेंगे और साथ ही किसानों से बात करने का प्लान है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications