Budget 2025 Expectations for Women: देश का बजट शनिवार 1 फरवरी, 2025 को पेश होगा. मोदी सरकार के तीसरे टर्म का यह पहला फुल बजट है. आज 31 जनवरी से बजट सेशन की शुरुआत हो गई है. बजट सेशन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मीडिया से बातचीत की.
उन्होंने मां लक्ष्मी की स्तुति की और कहा कि ये सदियों पुरानी हमारी परंपरा है. इस दौरान प्रधानमंत्री ने नारी शक्ति के गौरव को स्थापित करने की बात कही. बातचीत का केंद्र महिलाओं के विकास और नारी शक्ति के साथ-साथ सर्वांगीण विकास रहा. ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि केंद्रीय बजट 2025 में महिलाओं के लिए बड़े ऐलान संभव हैं.
बजट से महिलाओं की उम्मीदें
बजट में इस बार वित्त मंत्री महिलाओं के लिए बड़े ऐलान कर सकती हैं. इसके तहत महिला सम्मान बचत योजना का विस्तार किया जा सकता है. मौजूदा समय में महिला सम्मान बचत योजना में निवेश की डेडलाइन 31 मार्च 2025 फिक्स है. अनुमान है कि महिलाओं के आर्थिक रूप से सशक्त करने की दिशा में सरकर इस योजना की अवधि को बढ़ा सकती है. ताकी ज्यादा से ज्यादा महिलाएं इस योजना का फायदा ले सकें.

कई राज्यो में लाड़ली बहन योजना जैसी पहल को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है. ऐसे में महिलाएं चाहती हैं कि इस बार के बजट में लाड़ली बहन योजना जैसी योजनाओं को लेकर केंद्र सरकार बड़ा ऐलान करे. इसके तहत इस स्कीम को पूरे देश में लागू किया जाए. इससे महिलओं को आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा मिलने में मदद मिलेगी.
बजट को लेकर महिलाओं को उम्मीद है कि सरकार महिला उद्यमियों के लिए भी बड़े ऐलान कर सकती है, जिससे उन्हें सहायता मिलेगा. इसके तहत महिला उद्यमियों को उम्मीद है कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट में उनके लिए विशेष योजनाएं घोषित कर सकती है. साथ ही सस्ते रॉ मैटेरियल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी. ताकी इससे उद्यमी महिलों को अपने कारोबार को बढ़ाने में मदद मिले.
31 जनवरी से बजट सेशन की शुरुआत
बजट सेशन की आज 31 जनवरी से शुरुआत हो गया है. इसके तहत संसद के बजट सेशन का पहला चरण 13 फरवरी तक चलेगा. फिर 5 फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव मतदान के चलते संसद की कार्यवाही नहीं होगी. इसके बाद बजट सेशन का दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होगा, जोकि 4 अप्रैल तक चलेगा.
सरकार इस सत्र के दौरान वक्फ संशोधन विधेयक सहित 16 महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने की योजना बना रही है. एजेंडे में शामिल अन्य विधेयकों में बैंकिंग (संशोधन) विधेयक, रेलवे (संशोधन) विधेयक, आपदा प्रबंधन (संशोधन) विधेयक और वित्त विधेयक आदि शामिल हैं.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications