Budget 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल यानी 1 फरवरी को केंद्र बजट 2025 पेश करने वाली हैं। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा बजट होने जा रहा है वहीं निर्मला सीतारमण का ये 8वां बजट होगा। इस बजट से देश के माध्यम वर्ग से लेकर उदयोग जगत के कारोबारियों को भी बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं।
अब सवाल ये है कि इस बजट में किन सेक्टरों में अधिक फायदा मिलने वाला है। इस बजट टैक्स स्लैब में बदलाव हो सकता है, वहीं इसके साथ ही रोजगार, हेल्थ सेक्टर में भी कई बड़े ऐलान किए जा सकते हैं।

नई टैक्स स्लैब
नई टैक्स स्लैब से कई लोगों ने उम्मीदें लगा रखी हैं, अब देखना होगा कि सरकार क्या इस बजट टैक्स स्लैब में बदलाव कर सकती है। सरकार सालाना इनकम टैक्स को 10 लाख रुपए तक मुफ़्त कर सकती है। वहीं 15 से 20 लाख सालाना इनकम वाले लोगों को राहत दे सकती है, पहले जो 30 प्रतिशत टैक्स था अब 25 प्रतिशत टैक्स का ऐलान कर सकती है। इसके साथ ही सरकार बेसिक एजम्प्शन लिमिट में इजाफा करके 5 लाख रुपए भी किया जा सकता है।
हेल्थ सेक्टर में होगा ये काम
सरकार इस बजट में हर सेक्टर में इजाफा कर सकती है उसी में माना जा रहा है कि हेल्थ सेक्टर में भी आवंटन बढ़ सकता है। हालांकि, इससे पहले सरकार ने सेक्टर में 91,000 करोड़ रुपए का आवंटन किया था। अब आगे देखना होगा कि इसमें 10 प्रतिशत तक बढ़ाया जा सकता है।
PM किसान सम्मान निधि किस्त
PM किसान सम्मान निधि से किसानों को इस बजट से बहुत ज्यादा उम्मीदें है। सरकार द्वारा किसानों को 6,000 की सालाना किस्त दी जाती है अब इसे बढ़ाकर 12000 रुपए किया जा सकता है। सरकार इस योजना की किस्त में इजाफा कर सकती है।
घर खरीदते समय मिलेगी किफायत
बजट में कम दाम में घर खरीदने की प्राइस लिमिट बढ़ाई जा सकती हैं। वहीं इसके माध्यम से मेट्रो शहरों में अफोर्डेबल हाउसिंग की सीमा 45 लाख से बढ़ाकर 70 लाख रुपए की जा सकती है। देश के विभिन्न शहरों के लिए ये 50 लाख रुपए किया जा सकता है। इसके साथ होम लोन की ब्याज रेट पर मिलने वाली किफायत 2 लाख रुपए से बढ़ाकर 5 लाख रुपए किया जा सकता है।
क्या पेट्रोल और डीजल के रेट में होगी कटौती
इस बजट से हर तपके के लोगों को बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं सरकार महंगाई को कम करने के लिए एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर सकती है, अगर ऐसा होता है तो पेट्रोल और डीजल के दाम भी कम होंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications