Budget 2026: हर साल 1 फरवरी को पेश होने वाले केंद्रीय बजट (Union Budget 2026) का इंतजार आम आदमी से लेकर शेयर बाजार तक, पूरे देश को बेसब्री से रहता है। इस महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज़ को जारी करने से पहले कई परंपराएं निभाई जाती हैं। इनमें 'हलवा सेरेमनी' प्रमुख है, जहां वित्त मंत्रालय के नॉर्थ ब्लॉक में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की उपस्थिति में बजट तैयार करने वाले अधिकारियों और स्टाफ के लिए हलवा बनाया जाता है। यह रस्म बजट के अंतिम चरण में पहुंचने का प्रतीक है, जिसके बाद सभी संबंधित कर्मचारी 'लॉक इन' हो जाते हैं।

बजट देश का सबसे संवेदनशील सरकारी दस्तावेज होता है, जिसमें टैक्स, सब्सिडी, योजनाएं और नीतिगत फैसले शामिल होते हैं। इसकी जानकारी लीक होने से शेयर बाजार में हेरफेरी, आर्थिक नुकसान और राजनीतिक विवाद हो सकता है। इन्हीं जोखिमों से बचने के लिए, हलवा सेरेमनी के तुरंत बाद बजट प्रक्रिया का 'लॉक-इन पीरियड' शुरू हो जाता है। नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट स्थित प्रिंटिंग प्रेस में 100 से अधिक अधिकारी और कर्मचारी इस दौरान 'लॉक इन' हो जाते हैं।
Budget 2026: बजट से पहले अधिकारियों पर क्यों होता है सख्त पहरा!
गोपनीयता बनाए रखने के लिए इस 'लॉक-इन पीरियड' में अधिकारियों का बाहरी दुनिया से संपर्क पूरी तरह सीमित कर दिया जाता है। इंटरनेट, सोशल मीडिया, ईमेल और किसी भी बाहरी माध्यम पर रोक रहती है, यहां तक कि परिवार से भी संपर्क की अनुमति नहीं होती और न ही फोन कॉल करने की इजाजत होती है। यह सुनिश्चित किया जाता है कि कोई भी जानकारी बाहर न जा सके। इस दौरान सभी कर्मचारियों को नॉर्थ ब्लॉक के परिसर में ही ठहराया जाता है, जहां उनके रहने और स्वास्थ्य सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाता है।
यह पूरी प्रक्रिया हर वर्ष संसद में बजट पेश होने से पहले दोहराई जाती है, ताकि एक भी आंकड़ा लीक न हो सके। आमतौर पर यह 'लॉक-इन पीरियड' सात से दस दिन का होता है, जिसकी अवधि बजट के पैमाने पर निर्भर करती है कि वह कितना बड़ा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications