नयी दिल्ली। केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। इससे दो दिन पहले 29 जनवरी से संसद का बजट सत्र शुरू होगा। संसदीय मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीपीए) ने संसद के बजट सत्र की तारीख फाइनल कर दी है, जो कि 29 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा। केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा, जबकि बजट सत्र का दूसरा भाग 8 मार्च से 8 अप्रैल तक होगा।

राष्ट्रपति करेंगे सदनों को संबोधित
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 29 जनवरी को संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे। सभी कोरोना प्रोटोकॉल लागू होंगे और दोनों सदन 4 घंटे तक कार्य करेंगे। बुधवार को प्रधानमंत्री आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी का नेतृत्व करेंगे। इसके बाद कल सुबह 10.35 बजे पूर्ण मंत्रिमंडल की बैठक होगी। संभावना जताई गई है कि कृषि सुधारों के खिलाफ किसानों के विरोध के बीच संसद का आगामी सत्र काफी हंगामे वाला हो सकता है। इससे पहले सरकार ने सरकार ने पिछले साल कोरोना महामारी के मद्देनजर शीतकालीन सत्र आयोजित न करने का फैसला किया था।
कैसा रहा था मॉनसून सत्र
मॉनसून सत्र के दौरान दोनों सदनों को अलग-अलग समय पर बुलाया गया था, ताकि सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रहे। सत्र में प्रश्नकाल भी नहीं रखा गया था, जिसमें संसद के सदस्य सरकार से प्रश्न पूछते। प्रत्येक बेंच के सामने और सदस्यों की साइड में फाइबर ग्लास शील्ड्स लगाई गई थी। साथ ही कोरोना के किसी भी संभावित संक्रमण से बचने के लिए स्टैंडिंग-अप के दौरान बोलने की अनुमति नहीं थी।
राजकोषीय घाटा
बजट से पहले भारत का राजकोषीय घाटा चालू वित्त वर्ष में नवंबर तक बढ़ कर 10.75 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। ये सालाना बजट अनुमान का करीब 135.1 फीसदी है। यानी भारत का राजकोषीय घाटा अप्रैल-नवंबर के दौरान बजटीय अनुमान के 135.1 फीसदी पर पहुंच गया। पिछले साल नवंबर तक देश का राजकोषीय घाटा बजट के अनुमान का 114.8 फीसदी पर था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications