
Changes From 1 February : साल 2023 अब नया नहीं रहा। इसका पहला महीना यानी जनवरी खत्म होने वाला है। नया महीना होगा फरवरी का। फरवरी का पहला दिन बहुत अहम होने जा रहा है, क्योंकि उस दिन बजट आएगा। साथ ही कई फाइनेंशियल नियम बदलेंगे, जैसे कि हर महीने की पहली तारीख को बदलते हैं। जो बदलाव 1 फरवरी से होने जा रहे हैं, उनका आपकी जेब पर असर पड़ेगा। आम जनता इस तरह के नियमों में बदलाव से प्रभावित होती है। जिन नियमों में बदलाव आएगा उनमें ट्रैफिक नियम, पैकेजिंग नियम, गेमिंग नियम, इनकम टैक्स नियम और सैलेरी से जुड़े कई नए नियम शामिल हैं। आगे जानिए इन सभी रूल्स की डिटेल।
ट्रैफिक नियम
1 फरवरी से ट्रैफिक नियम बदलेंगे और पहले से सख्त हो जाएंगे। नये नियमों के अनुसार दिल्ली-एनसीआर में यदि कोई ट्रैफिक नियमों को तोड़ता है, तो चालान की राशि सीधे उसके अकाउंट से काट ली जाएगी। ऐसे व्यक्ति पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगेगा। यदि कोई लेन से बाहर वाहन चलाता है, तो उसका ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।
गेमिंग के नियम
अब ऑनलाइन गेमिंग कंपनी के लिए नए नियम भी लागू होंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इनके लिए मसौदा जारी कर दिया है। ये रूल 1 फरवरी से लागू हो सकते हैं। नये नियमों के तहत सेल्फ-रेगुलेटरी बॉडी के तहत रजिस्टर्ड जितनी भी ऑनलाइन गेमिंग कंपनियां उनके लिए लिए रजिस्ट्रेशन साइन जरूरी कर दिया जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के पास रजिस्ट्रेशन भी जरूरी कर दिया जाएगा।
प्रोडक्ट पैकेजिंग के नियम
1 फरवरी से पैकेजिंग के नियम भी बदलेंगे और नये नियम लागू होंगे। इन नियमों से आम लोगों को फायदा मिलेगा। एडिबल ऑयल, आटा, बिस्किट, दूध और पानी के अलावा बेबी फूड, सीमेंट बैग जैसे 19 तरह के आइटम्स की पैकिंग पर जानकारी देना जरूरी हो जाएगा। उस जानकारी में बताया जाएगा - कन्ट्री ऑफ ऑरिजिन, मैन्युफैक्चरिंग डेट, वजन आदि।
आयकर के नियम
बजट से लोग ये उम्मीद कर रहे हैं कि इनकम टैक्स की धारा 80 सी के तहत सरकारी योजनाओं पर टैक्स छूट की सुविधा अभी 1.5 लाख रु, पर बजट में इसे बढ़ाया जा सकता है। उम्मीद है कि होम लोन की छूट में भी इजाफा हो सकता है।
बजट से सरकारी कर्मचारियों की उम्मीद
बजट 2023 में सरकारी कर्मचारियों को खुशखबरी मिल सकती है। कर्मचारियों के वेतन के फिटमेंट फैक्टर में वृद्धि संभव है। वहीं न्यूनतम सैलेरी 18 हजार रुपये से बढ़ा कर 26,000 रुपये की जा सकती है।
एलपीजी के दाम
एलपीजी सिलेंडर के दामों की हर महीने की पहली तारीख को समीक्षा की जाती है। इनमें पहली तारीख को बढ़ोतरी और कटौती संभव होती है। ऐसा भी मुमकिन होता है कि कीमतों में बदलाव न किया जाएगा।

टाटा कारों के रेट
टाटा मोटर्स ने ऐलान की है कि कंपनी 1 फरवरी, 2023 से अपने आईसीई-पावर्ड पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों में वृद्धि करेगी। ये बढ़ोतरी 1.2 प्रतिशत तय होगी और यह मॉडल और उनके वेरिएंट के आधार पर अलग-अलग होगी। इस समय टाटा मोटर्स के आईसीई पोर्टफोलियो में टाटा नेक्सन, टाटा सफारी, टाटा पंच, टाटा टियागो, टाटा टिगोर, टाटा अल्ट्रोज़, और टाटा हैरियर शामिल हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications