नई दिल्ली। लॉकडाउन खुलने पर सबसे तेजी से जिसकी बिक्री बढ़ी है, वह है वाहनों की। ऐसे में अगर वाहन कंपनियां रेट बढ़ाती हैं, तो यह लोगों के लिए झटके से कम नहीं है। लेकिन ऐसा ही झटका रॉयल एनफील्ड ने दिया है। कंपनी ने अपने सबसे सस्ते मोटर साइकिल मॉडल के दाम बढ़ा दिए हैं। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया है कि दाम बढ़ाने के साथ बाइक में कोई फीचर बढ़ाया गया है या नहीं। अगर आप भी बुलेट खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइये जानते हैं कि किन मॉडलों के दाम कितना बढ़े हैं।
जानिए कितना महंगी हुई है बुलेट मोटरसाइकिल
कंपनी ने बुलेट 350 के तीनों वेरियंट की एक्स शोरूम कीमत में बढ़ोत्तरी कर दी है। यह दाम दिल्ली में 2,756 रुपये बढ़े हैं।
कीमतें बढ़ने के बाद बुलेट के नए दाम
-रॉयल एनफील्ड बुलेट एक्स 350 वेरियंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस 1,27,093 रुपये
-रॉयल एनफील्ड 350 (ब्लैक) की दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस 1,33,260 रुपये
-इलेक्ट्रिक स्टार्ट के साथ बुलेट एक्स350 ईएस वेरियंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,42,705 रुपये
जानिए बुलेट 350 की खासियत
बुलेट 350 बाइक रॉयल एनफील्ड की सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक है। कंपनी ने इसे नए फैशनेबल कलर में भी लांच किया है। हालांकि इसके बाद भी बुलेट के सबसे पुराने स्वरूप को बरकरार रखा गया है। बुलेट 350 के फ्यूल टैंक और साइड पैनल्स पर ब्लैक कलर के साथ गोल्डन पिन्स्ट्राइप्स हैं। इस बाइक में 346सीसी का सिंगल-सिलिंडर फ्यूल इंजेक्टेड इंजन लगाया गया है। यह इंजन 19.1 बीएचपी की पावर और 28एमएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बुलेट 350 में 5 स्पीड गियर बॉक्स दिए गए हैं।
बहुत अच्छी है रीसेल वैल्यू
बुलेट बाइक ईंधन क्षमता के हिसाब से अच्छी मानी जाती हैं। बड़े इंजन और भारी वजन के बाद भी यह आसानी से प्रति लीटर 30 से 35 किलोमीटर का माइलेज दे देती है। वहीं बुलेट की रीसेल वैल्यू भी अच्छी रहती है। देश में अन्य उपलब्ध मोटरसाइकिलों में बुलेट की रीसेल वैल्यू बहुत ही अच्छी है। बाइक चाहे कितनी भी क्यों न चली हो, अगर आप बाइक को अच्छी कंडीशन में रखेंगे तो इसके रीसेल पर अच्छी वैल्यू मिलती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications