नई दिल्ली। पाकिस्तान पिछले साल तक भारतीय कॉटन के प्रमुख खरीदारों में शामिल था, लेकिन इस साल दोनों देशों के बीच व्यापार बंद होने के कारण पाकिस्तान भारत से सस्ता कॉटन का आयात नहीं कर पा रहा है, बल्कि उसे अमेरिका, ब्राजील व दूसरे देशों से महंगा कॉटन खरीदना पड़ रहा है। पाकिस्तानी मीडिया द न्यूज की एक रिपोर्ट में पिछले महीने इस बात की आशंका जताई गई थी कि कॉटन के उत्पादन में गिरावट के कारण पाकिस्तान को घरेलू खपत की जरूरतों को पूरा करने के लिए विदेशों से महंगा कॉटन आयात करना पड़ सकता है। इससे पाकिस्तान का एकमात्र कपड़ा कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इससे जहां पाकिस्तान का कपड़ों का निर्यात भी प्रभावित हो रहा है, वहीं कारोबार मंदा होने से नौकरियों में छंटनी का दौर भी शुरू हो गया है।
पाकिस्तान में घटा उत्पादन
भारतीय कारोबारियों की मानें तो अगर पाकिस्तान दोबारा भारत से व्यापार शुरू करता है तो पिछले साल के मुकाबले इस साल वह भारत से ज्यादा कॉटन खरीद सकता है, क्योंकि पाकिस्तान में इस साल कॉटन का उत्पादन कम है।
अनुच्छेद 370 कमजोर करने के विरोध में तोड़े कारोबारी संबंध
कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को भारत द्वारा निष्प्रभावी किए जाने के बाद पाकिस्तान ने आधिकारिक रूप से भारत से व्यापारिक संबंध तोड़ लिया, जिस कारण पाकिस्तानी कारोबारी भारत से सस्ता कॉटन आयात नहीं कर पा रहे हैं।
भारत से मिल जाता था सस्ता कपास
रिपोर्ट में पाकिस्तान कॉटन जिनर्स एसोसिएशन (पीसीजीए) के आंकड़ों का जिक्र करते हुए उत्पादन में 26.54 फीसदी की गिरावट की आशंका जताई गई थी। सीमावर्ती देश होने के कारण पाकिस्तान को भारत से आयात करने के लिए परिवहन लागत कम लगती है, जिससे उसके लिए भारत से कॉटन का आयात करना सस्ता होता है, लेकिन इस साल वह व्यापार बंद होने के कारण भारत से कॉटन नहीं खरीद पा रहा है। भारतीय कॉटन का भाव इस समय करीब 69 सेंट प्रति पौंड है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कॉटन का भाव 74 सेंट प्रति पौंड है। इस लिहाज से भी पाकिस्तान के लिए भारत से कॉटन का आयात करना सस्ता पड़ सकता है।
ये हैं पाकिस्तान में कॉटन उत्पादन के आंकड़े
अमेरिकी एजेंसी यूएसडीए की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान में इस साल कॉटन का उत्पादन 89.9 लाख गांठ है, जो पिछले साल के 97.5 लाख गांठ से करीब आठ फीसदी कम है। यूएसडीए के अनुसार, पाकिस्तान में इस साल कॉटन की खपत 137.2 लाख गांठ रह सकती है और उसे अपनी खपत की पूर्ति के लिए 46.2 लाख गांठ कॉटन का आयात करना पड़ सकता है। पाकिस्तान में इस साल कॉटन का उत्पादन कम है, लेकिन वहीं भारत में कॉटन का उत्पादन इस साल पिछले साल से ज्यादा है।
ये है भारत में उत्पादन के आंकड़े
कॉटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के ताजा अनुमान के अनुसार, भारत में इस साल कॉटन का उत्पादन 354 लाख गांठ रह सकता है जबकि पिछले साल देश में कॉटन का उत्पादन 312 लाख गांठ था। कॉटन कारोबारियों के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच व्यापार बंद होने के कारण इस साल पाकिस्तान भारत से कॉटन नहीं खरीद पा रहा है और उसे अमेरिका व दूसरे देशों से ही आयात करना पड़ रहा है। पाकिस्तान द्वारा भारत से कॉटन आयात पर विचार करने की संभावनाओं के बाबत पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "भारत से व्यापारिक रिश्ते तोड़ने का फैसला पाकिस्तान का है, इसे बहाल करने के बारे में भी फैसला उसे ही लेना होगा।"
पाकिस्तान की राय बदलने की उम्मीद कम
हालांकि उन्होंने कहा कि दोबारा व्यापार शुरू होने की संभावना कम दिखती है, लेकिन अगर पाकिस्तान और भारत के बीच व्यापार शुरू होगा तो पाकिस्तान पिछले साल के मुकाबले ज्यादा कॉटन भारत से खरीद सकता है, क्योंकि इस साल पाकिस्तान में कॉटन का उत्पादन कम है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications