नयी दिल्ली। कोरोना वायरस के कारण पिछले साल देश में लगे लॉकडाउन के चलते लोगों के सामने रोजगार की काफी दिक्कत हुई। मगर इसी लॉकडाउन में कुछ लोगों ने अपने जीवन को नयी दिशा दी। इन्हीं में से एक महिला ने बतौर एक्सपेरीमेंट एक काम शुरू किया। उनका ये एक्सपेरिमेंट कामयाब हो गया और अब उनकी कमाई लाखों में पहुंच गयी है। उन्होंने कोरोना संकट को एक मौके में बदल दिया। अब उनका बिजनेस लगातार बढ़ता जा रहा है। आइए जानते हैं पूरी कहानी।
क्या है बिजनेस
टीवी9 भारतवर्ष की रिपोर्ट के अनुसार जोधपुर (राजस्थान) की स्वाति पुरोहित ने लॉकडाउन में एक बिजनेस खड़ा कर दिया। उन्होंने टाइम पास के लिए लॉकडाउन में एक्सपेरिमेंट किया था, जो एक बिजनेस में बदल गया। वास्तव में स्वाति उन लोगों में शामिल हो गयीं जिन्होंने संकट को अवसर में बदला और जम कर उसका फायदा उठाया। उन्होंने लॉकडाउन में केक बनाने की कोशिश की।
यूट्यूब की ली मदद
स्वाति ने लॉकडाउन में केक बनाना सीखा। इसके लिए उन्होंने यूट्यूब की मदद ली। कुछ प्रयासों के बाद उन्होंने सही से केक बनाना शुरू कर दिया। अब उनके बनाए केक लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। वैसे तो स्वाति को कुकिंग का पहले से ही शौक था, मगर लॉकडाउन में उनके दिमाग में केक बनाने का आइडिया आया। उनका केक जोधपुर में दूर-दूर तक पसंद किया जाने लगा है।
डिजाइन की हो रही तारीफ
स्वाति के बनाए केक की सबसे खास बात होती है उनका डिजाइन। उनके केक के डिजाइन को काफी पसंद किया जा रहा है। स्वाति अब थीम केक पर काफी ध्यान देती हैं। ऐसे केकों की डिमांड भी अधिक है। पहले की तुलना में स्वाति के पास ज्यादा ऑर्डर आने लगे हैं, जिससे उनकी अच्छी कमाई हो रही है। लॉकडाउन में स्वाति ने एक यूनिक डिजाइन का केक बनाया, जो उनके रिश्तेदारों को काफी पसंद आया। केक के फोटो देख कर उनके रिश्तेदारों ने उनसे और केक बनाने को कहा।
जुलाई से हुई बिजनेस की शुरुआत
जुलाई 2020 में एक क्लाइंट के तौर पर स्वाति को पहला ऑर्डर भेजा गया। फिर तो उनके केक के फोटो इधर से उधर पहुंचते गए और उनके पास नये-नये ऑर्डर आते गये। बढ़िया रेस्पोंस मिलने पर उन्होंने घर से ही अपना बिजनेस शुरू कर दिया। स्वाति ने केक बना कर उनके फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए। लोगों को पता चला तो उन्होंने केक बनाने के लिए कहा। शुरुआत में उन्होंने रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए केक बनाए। मगर फिर एक चेन बनती चली गयी और उनका बिजनेस लगातार बढ़ता गया।
कितनी है कमाई
स्वाति के पास औसतन रोज 2-3 ऑर्डर आते हैं। जबकि एक केक का रेट 700-1500 रु तक है। इस हिसाब से उनकी मासिक औसत इनकम 1 लाख रु से अधिक है। अब उनके पास इंस्टाग्राम और फेसबुक पेज भी हैं, जो उनके कारोबार को बढ़ाने में मदद कर रहे हैं। थीम केक के लिए रेट और भी अधिक होता है। स्वाति एचआर में पीएचडी हैं। वैसे उन्होंने बेकिंग फील्ड में एंट्री करने का नहीं था। पर अब यही उनका बिजनेस और पहचान बन गया है। उनके पति और फैमिली ने भी उन्हें काफी सपोर्ट किया है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications