Shreeji Shipping Global IPO : शिपिंग और लॉजिस्टिक्स कंपनी श्रीजी शिपिंग ग्लोबल का आईपीओ आज यानी मंगलवार (19 अगस्त) से सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया। कंपनी के आईपीओ का सब्सक्रिप्शन 21 अगस्त (गुरुवार) को बंद होगा। श्रीजी शिपिंग का आईपीओ 410.71 करोड़ रुपये का बुक बिल्ड इश्यू है। यह इश्यू पूरी तरह से 410.71 करोड़ मूल्य के 1.63 करोड़ शेयरों का एक नया इश्यू (Fresh Issue) है।

ऑफर खुलने के साथ श्रीजी शिपिंग ग्लोबल आईपीओ को अनऑफिशियल मार्केट में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अलग-अलग वेबसाइट्स को देखें तो श्रीजी शिपिंग ग्लोबल आईपीओ का जीएमपी यानी ग्रे मार्केट प्रीमियम शानदार है।
Shreeji Shipping Global IPO Subscription Status
श्रीजी शिपिंग ग्लोबल आईपीओ को अब तक 1.70 गुना सब्सक्राइब किया गया है। 19 अगस्त, 2025 को दोपहर 3:19:33 बजे (पहले दिन) तक इस पब्लिक इश्यू को रिटेल कैटेगरी में 1.72 गुना, क्यूआईबी (एक्स एंकर) में 1.09 गुना और एनआईआई सेगमेंट में 2.47 गुना सब्सक्राइब किया गया है।
Shreeji Shipping Global IPO Allotment Date
श्रीजी शिपिंग ग्लोबल आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 22 अगस्त, 2025 को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है। यानी आईपीओ का अलॉटमेंट 22 अगस्त को हो सकता है।
Shreeji Shipping Global IPO Listing Date
श्रीजी शिपिंग ग्लोबल आईपीओ की लिस्टिंग बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर होगी, जिसकी संभावित तिथि 26 अगस्त, 2025 तय की गई है।
Shreeji Shipping Global IPO Price Band
श्रीजी शिपिंग ग्लोबल आईपीओ का प्राइस बैंड 240 रुपये से 252 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है।
Shreeji Shipping Global IPO : कम से कम कितने रुपये में कर सकते हैं निवेश?
आवेदन के लिए लॉट साइज़ 58 है। एक रिटेल निवेशक द्वारा अपर प्राइस बैंड पर आवश्यक न्यूनतम निवेश राशि 14,616 रुपये (58 शेयर) है। एसएनआईआई (sNII) के लिए लॉट साइज़ निवेश 14 लॉट (812 शेयर) है, जिसकी कुल राशि 2,04,624 रुपये और बीएनआईआई (bNII) के लिए 69 लॉट (4,002 शेयर) है, जिसकी कुल राशि 10,08,504 रुपये है।
Shreeji Shipping Global IPO Registrar
बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर है और बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है।
Shreeji Shipping Global IPO Latest GMP
ग्रे मार्केट में श्रीजी शिपिंग ग्लोबल आईपीओ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। अनऑफिशियल मार्केट को कवर करने वाली अलग-अलग वेबसाइट्स के अनुसार, आईपीओ का जीएमपी (GMP) मंगलवार (19 अगस्त) को दोपहर के 3:34 बजे 30 रुपये था। यानी अपर प्राइस बैंड 252 रुपये के हिसाब से देखें तो शेयरों के 282 रुपये पर लिस्ट होने की संभावना है, जो 11.90 फीसदी के प्रीमियम यानी लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। हालांकि, ध्यान रखने योग्य बात है कि यह सिर्फ एक अनुमान है, वास्तिक लिस्टिंग डेटा से इसका कोई सीधा संबंध नहीं है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications