Shrikant Badve New Billionaire: देश में लगातार अरबपतियों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। अब इस कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है। बेलराइज इंडस्ट्रीज लिमिटेड के प्रमोटर और प्रबंध निदेशक श्रीकांत बडवे अब आधिकारिक तौर पर अरबपति क्लब में शामिल हो गए हैं।

घरेलू शेयर बाज़ार में बेलराइज इंडस्ट्रीज के शेयर लिस्ट होने के बाद दमदार तेजी के बीच स्टॉक के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के चलते बडवे के नेटवर्थ में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और इसके साथ ही अब वे मंगलवार (23 सितंबर) को आधिकारिक तौर पर अरबतियों के क्लब में शामिल होने वाले सबसे नए व्यक्ति बन गए हैं।
बेलराइज इंडस्ट्रीज के शेयर अपने ऑलटाईम हाई 166 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। स्टॉक 28 मई को घरेलू बाज़ार में लिस्ट हुए थे और अपने इश्यू प्राइस के अपर प्राइस बैंड 90 रुपये से लगभग 85 प्रतिशत चढ़ गया है। यानी आईपीओ में पैसा लगाने के बाद से अब तक हॉल्ड करने वाले निवेशकों का पैसा लगभग दोगना हो गया है। पिछले 6 महीनों में बेलराइज़ इंडस्ट्रीज के शेयर में 65% से अधिक की वृद्धि दर्ज हुई है।
कौन हैं श्रीकांत बडवे? (Who is Shrikant Badve)
बेलराइज़ इंडस्ट्रीज के संस्थापक और प्रबंध निदेशक श्रीकांत बडवे पहली पीढ़ी के उद्यमी यानी एंटरप्रोन्योर हैं। बडवे ने 1988 में केवल तीन कर्मचारियों वाली एक छोटी इकाई के रूप में बेलराइज़ इंडस्ट्रीज की शुरुआत की थी। शुरुआत में इस कंपनी का नाम बडवे इंजीनियरिंग था। दशकों की मेहनत के बाद बढ़वे ने इस कंपनी को भारत के अग्रणी ऑटोमोटिव कंपोनेंट निर्माताओं में से एक बना दिया है और वर्तमान में इस कंपनी में 8,000 से अधिक लोग कार्यरत हैं।
बडवे ने इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियर में पढ़ाई करने के बाद आईआईएम अहमदाबाद से मेनेजमेंट की शिक्षा हासिल की। वे बेलराइज इंडस्ट्रीज के अलावा भी कई महत्वपूर्ण पदों पर हैं। वह आईआईएम जम्मू के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में हैं, महाराष्ट्र सरकार की आर्थिक सलाहकार परिषद में कार्यरत हैं, और राज्य की प्रमुख मैग्नेटिक महाराष्ट्र पहल के ब्रांड एंबेसडर हैं, जो सचिन तेंदुलकर और माधुरी दीक्षित जैसी हस्तियों के साथ उद्योग का प्रतिनिधित्व करते हैं।
बडवे की एंटरप्रोन्योरशिप यात्रा को कई राष्ट्रीय सम्मानों से भी सम्मानित किया गया है, जिनमें भारत सरकार से एंटप्रोन्योर , गुणवत्ता, अनुसंधान एवं विकास, और उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए पुरस्कार, साथ ही जापान इंस्टीट्यूट ऑफ प्लांट मेंटेनेंस और आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जैसे संस्थानों से सम्मान शामिल हैं।
कंपनी में बडवे की कितनी हिस्सेदारी?
बेलराइज़ इंडस्ट्रीज के शेयरहॉल्डिंग पैटर्न को देखें तो जून क्वार्टर में बडवे की 59.56% हिस्सेदारी है, जिसमें 53 करोड़ शेयर शामिल हैं जिसका कुल वैल्यू 8,623 करोड़ रुपये है।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications