नई दिल्ली, सितंबर 23। कार आज के समय में एक जरूरत बन गयी है। कोरोना काल में पब्लिक ट्रांसपोर्ट के बजाय लोग प्राइवेट कार चाहते हैं। कोरोना के अलावा भी देखें तो कार की जरूरत बढ़ गयी है। पर पहली बार कार खरीदते समय आपके मन में कई सवाल आ सकते हैं। जैसे कि कौन सी कार खरीदें? कितने बजट वाली कार खरीदें? पेट्रोल या सीएनजी कौन सा मॉडल खरीदें? ये सब सवाल जरूरी भी हैं। आपको इनका सही जवाब ढूंढना होगा। दूसरी बाद यदि नयी कार खरीदने का बजट न हो तो क्या करें? यदि आपका बजट कम है तो इसका ऑप्शन है सेकंड हैंड कार। जहां तक कौन सी कार खरीदने वाले सवाल के जवाब की बात है तो मारुति स्विफ्ट एक बढ़िया कार रहेगी, जो देश में सबसे अधिक बिकने वाली कारों में शामिल है। अब दो चीजें सामने आईं कि पहली बार कार खरीदार रहे व्यक्ति के लिए मारुति स्विफ्ट बढ़िया ऑप्शन है। जबकि कम बजट वाले व्यक्ति के लिए सेकंड हैंड कार। अब यदि दोनों ऑप्शन मिल जाएं तो कैसा रहेगा।
स्विफ्ट का सेकंड हैंड मॉडल
यदि आप पहली बार कार खरीदने चाहते हैं और आपका बजट कम है तो स्विफ्ट का सेकंड हैंड मॉडल बढ़िया रहेगा। वैसे तो आप लोन भी ले सकते हैं। मगर वो किसी बोझ की तरह होगा। इसलिए पुरानी कार सही रहेगी। ट्रूवैल्यू पर स्विफ्ट का सेकंड हैंड मॉडल बिक्री के लिए लिस्ट किया गया है। बता दें कि ट्रूवैल्यू मारुति का ही सेकंड हैंड कार प्लेटफॉर्म है। यहां से आप पुरानी कारें अच्छी कंडीशन में खरीद सकते हैं। आपको कार पर वारंटी और फ्री सर्विस भी मिलेगी।
2017 मॉडल बिक रहा
इस समय ट्रूवैल्यू पर मारुति सुजुकी स्विफ्ट का 2017 मॉडल बेचा जा रहा है। ये मॉडल पेट्रोल इंजन वाला है। आपको ये मॉडल सिर्फ 2 लाख रु में मिल जाएगी। वैसे स्विफ्ट का शुरुआती ऑन रोड प्राइस ही करीब 6.5 लाख रु है। 4 साल पुरानी कार के हिसाब से 2 लाख रु का प्राइस सही रहेगा। यह कार अबी तक 56858 किमी चली है।
कैसे करें संपर्क
इस कार को दूसरे मालिक द्वारा बेचा जा रहा है। अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं तो हम आपको विक्रेता की कॉन्टैक्ट डिटेल भी देंगे। आप शिमला, हिमाचल प्रदेश में गोयल मोटर्स से संपर्क कर सकते हैं। वहां का कॉन्टैक्ट नंबर 9418045372 है। जनसत्ता की रिपोर्ट के अनुसार आप gmtv@goyalmotor.com पर ईमेल कर सकते हैं। बाकी डिटेल आपको ट्रूवैल्यू पर मिल जाएगी।
वारंटी और सर्विस
ट्रूवैल्यू से कार खरीदने पर वारंटी और फ्री सर्विस भी मिलती हैं। मारुति सुजुकी स्विफ्ट का जो मॉडल बिक रहा है, उस पर आपको महीने की वारंटी मिलेगी। साथ ही आपको फ्री में तीन सर्विस दी जाएंगी।
और भी कई कारें बिक्री के लिए उपलब्ध
ट्रूवैल्यू पर भी कई पुरानी गाड़ियां बिक्री के लिए लिस्ट की गयी हैं। आपको यहां ऑल्टो से लेकर मारुती 800 तक भी मिल जाएगी। कारों के लिए प्राइज अलग होंगे। आप अपने बजट के हिसाब से पसंदीदा कार खरीद सकते हैं। एक बात ध्यान रहे कि ऑनलाइन खरीदारी से बचें। खरीदारी से पहले ऑनर से मिल कर डॉक्यूमेंट्स जरूर जाचें। साथ ही गाड़ी की कंडीशन भी चेक करें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications