त्योहारी सीजन चल रहा है, इस दौरान ई कॉमर्स कंपनियां शानदार ऑफर के साथ सेल शुरू करने की तैयारी में हैं। इस बीच प्रोडक्ट्स पर भी अच्छे खासे ऑफर दिए जाने हैं।
नई दिल्ली: त्योहारी सीजन चल रहा है, इस दौरान ई कॉमर्स कंपनियां शानदार ऑफर के साथ सेल शुरू करने की तैयारी में हैं। इस बीच प्रोडक्ट्स पर भी अच्छे खासे ऑफर दिए जाने हैं। फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल के के दूसरे सीजन की शुरुआत रविवार यानी 8 नवंबर से हो गई है। सेल में पॉप्युलर स्मार्टफोन और स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, वियरेबल्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट पर भारी छूट ऑफर की जा रही है। 101 रुपये में VIVO Smartphone लेने का मौका, जानिए पूरा ऑफर ये भी पढ़ें

मिलेगा 10% डिस्काउंट ऑफर
तो इस दिवाली पर त्योहाारी सीजन में ग्राहकों के पास ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनी की इस बिग सेल में टीवी लैपटॉप,स्मार्टवॉच, ईयरफोन्स, समेत इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स को खरीदने का बेहतरीन मौका है। सस्ते में आपको शानदार प्रोडक्ट्स मिल सकते है। कंपनी की यह बिग सेल 13 नवंबर तक यानी धनतेरस तक जारी रहेगी। फ्लिपकार्ट की तरफ से दूसरे फेस की दीवाली सेल के लिए एक्सिस बैंक, सिटी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और कोटक महिंद्रा बैंक के साथ साझेदारी की है। फ्लिपकार्ट की तरफ से सेल के दौरान इन डेबिट और क्रेडिट कार्ड से प्रोडक्ट खरीद पर 10% डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है।
सस्ते में खरीद सकते हैं स्मार्ट टीवी
त्योहारी सीजन में फ्लिपकार्ट की इस बिग सेल में आप इस साल की दिवाली में अपने घर पर सस्ते में नया स्मार्ट टीवी ला सकते हैं। इसके लिए आपके पास कई प्रकार के विकल्प उपलब्ध हैं। सेल में ग्राहकों फिलिप्स की 50 इंच की 4K स्मार्ट टीवी सिर्फ 33,999 रुपये में उपलब्ध कराई जा रही है। इतना ही नहीं, एक्सचेंज ऑफर के तहत आप पुराने टीवी को बदल कर 11 हजार रुपये तक के अतिरिक्त ऑफर का लाभ भी उठा सकते हैं। फिलिप्स 70 इंच 4K स्मार्ट एलईडी टीवी को 69,999 रुपये में खरीद पाएंगे। इस टीवी को एक्सचेंज बोनस के तहत 11,000 रुपये की छूट पर खरीद पाएंगे। टीवी में तीन एचडीएमआई पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट मिलेंगे।
लैपटॉप पर भारी छूट, 11 हजार रु का फायदा
इसके साथ ही लैपटॉप पर भी जबरदस्त फायदा हो सकता है। महामारी के दौरान घर से काम करने वालों की तादाद काफी बढ़ गई है। इसके साथ ही, इस महामारी ने लैपटॉप की मांग में भी इजाफा किया है। ऐसे में, जो लोग रियायती दरों पर लैपटॉप खरीदना चाहते हैं, उनके लिए फ्लिपकार्ट के इस सेल में बेहतरीन मौका है। फ्लिपकार्ट दिवाली सेल में आसुस के लैपटॉप पर भारी छूट मिल रही है। ग्राहक इस लैपटॉप को 11 हजार रुपये की छूट के बाद 55,990 रुपये में घर ला सकते हैं।
एपल आईफोन पर अतिरिक्ति छूट
फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल 2020 में एपल के फोन आईफोन XR पर ग्राहकों को भारी छूट दी जा रही है। ग्राहक इसे 38,999 रुपये में खरीद सकते हैं। आईफोन XR के 64जीबी पर 14,100 रुपये की अतिरिक्त छूट भी दी जा रही है। वहीं, ग्राहकों को 4 बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर 10% डिस्काउंट समेत कई अन्य ऑफर का फायदा उठा पाएंगे।
सैमसंग गैलेक्सी पर 28000 हजार रुपये की छूट
फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल में आप सैमसंग का फ्लैगशिप फोन गैलेक्ली S20+ को सिर्फ 54,999 रुपये में खरीद सकते हैं। बता दें कि इस फोन पर करीब 28,000 रुपये की छूट दी जा रही है। इसके अलावा S20+ पर एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है, जिसके तहत 14,600 रुपये की अतिरिक्त छूट दी जा रही है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications