नई दिल्ली, नवंबर 11। इस महीने भारत में कार निर्माता कंपनियां अपनी कई कारों पर ऑफर लेकर आई हैं। इन ऑफर में शानदार डिस्काउंट और बेस्ट डील्स शामिल हैं। जिन कार कंपनियों ने नवंबर महीने के लिए कारों पर ऑफर पेश किया है, उनमें टाटा मोटर्स भी शामिल है। टाटा मोटर्स अपनी यात्री कारों पर कुछ आकर्षक बेनेफिट ऑफर कर रही है। अगर आप टाटा की कोई नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके काफी काम आएगी।
टाटा टियागो
टाटा टियागो इस नवंबर में 10,000 रुपये के कैश डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। इस कार के एक्सटी और एक्सटी(ओ) ट्रिम्स पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है, जबकि अन्य सभी ट्रिम्स पर एक्सचेंज बोनस 10,000 रुपये तक का है। चुनिंदा कॉर्पोरेट कर्मचारियों और कोविड वॉरियर्स के लिए 3,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट भी उपलब्ध है।
टाटा टिगोर
टियागो एनआरजी पर इस महीने कोई आधिकारिक डील उपलब्ध नहीं है। टाटा टिगोर पर कंपनी 10,000 रुपये की नकद छूट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट दे रही है। टाटा मोटर्स हालांकि टिगोर ईवी पर कोई लाभ नहीं दे रही है।
टाटा नेक्सन
टाटा पंच माइक्रो-एसयूवी पर भी कोई छूट नहीं मिल रही है, क्योंकि इसे हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया है। टाटा नेक्सन पर कुछ लाभ मिल रहे। इसके डार्क एडिशन मॉडल को छोड़कर डीजल वेरिएंट पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है।
टाटा नेक्सन ईवी
टाटा नेक्सन पर कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी दे रही है। इसके पेट्रोल वेरिएंट पर 3,000 रुपये और डीजल वेरिएंट पर 5,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट मिल रही है। नेक्सन ईवी पर 'एक्सजेड+' ट्रिम पर 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस उपलब्ध है, जबकि 'एक्सजेड+ लक्स' ट्रिम पर एक्सचेंज बोनस 15,000 रुपये का है।
टाटा हैरियर
डार्क एडिशन रेंज को छोड़कर टाटा हैरियर के सभी वेरिएंट पर 40,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इसके डार्क एडिशन पर एक्सचेंज बोनस 20,000 रुपये का है। इस एसयूवी पर 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिल रहा है। टाटा के मौजूदा फ्लैगशिप मॉडल सफारी की बात है तो इस महीने इस पर कोई छूट उपलब्ध नहीं है।
टाटा मोटर्स की अक्टूबर सेल्स
अक्टूबर 2020 की तुलना में अक्टूबर 2021 में टाटा मोटर्स की कुल होलसेल बिक्री 30 प्रतिशत बढ़कर 67,829 इकाई रही। अक्टूबर 2020 में कंपनी की कुल सेल्स 52,132 यूनिट रही थी। कंपनी की घरेलू बिक्री पिछले साल के इसी महीने की तुलना में अक्टूबर में 31 प्रतिशत बढ़ कर 65,151 इकाई हो गई। कंपनी ने अक्टूबर 2020 में घरेलू बाजार में 49,669 यूनिट्स बिक्री की थी। पिछले महीने टॉप 10 बिकने वाली कारों की लिस्ट में आठवें नंबर पर टाटा नेक्सन रही। टाटा ने पिछले महीने नेक्सन की 10,096 यूनिट्स बेचीं, जबकि पिछले साल अक्टूबर में 6,888 यूनिट्स बिकी थीं। इस लिस्ट में 10वें नंबर पर टाटा पंच रही। 18 अक्टूबर को लॉन्च हुई टाटा पंच की टाटा मोटर्स ने सिर्फ 13 दिनों में 8,453 यूनिट बेचने में कामयाबी हासिल की। टाटा पंच एसयूवी को आधिकारिक तौर पर 5.49 लाख रु (एक्स शोरूम, इंट्रोडक्टरी) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications