नई दिल्ली, नवंबर 16। स्मार्टफोन ब्रांड आईक्यूओओ ने आईक्यूओओ जेड5 5जी का नया साइबर ग्रिड कलर वेरिएंट लॉन्च करने की घोषणा की है। नया कलर वैरिएंट 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की शुरुआती कीमत 23,990 रुपये और 12 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट के लिए 26,990 रुपये में उपलब्ध होगा। नया कलर वेरिएंट अमेजन इंडिया की वेबसाइट और आईक्यूओओ ई-स्टोर पर खरीदारी के लिए उपलब्ध है। इस फोन पर शानदार ऑफर मिल रहा है। इससे आपको ये सस्ते में मिल जाएगा। जानते हैं इस फोन के फीचर और डिस्काउंट ऑफर की डिटेल।
आईक्यूओओ जेड5 5जी पर ऑफर
आईक्यूओओ जेड5 5जी पर जो ऑफर मिल रहे हैं उनमें सबसे पहले अमेजन से खरीदने पर 1500 रुपये का कूपन शामिल है। इस फोन पर एक और ऑफर है। यदि आप फोन को आईक्यूओओ जेड5 5जी को आईसीआईसीआई बैंक के कार्ड से खरीदते हैं तो आपको 2000 रुपये का इंस्टैंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीं फोन के बेस वेरिएंट को आप ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। ये 1129 रुपये की ईएमआई पर मिल जाएगा।
कैसी है डिस्प्ले
आईक्यूओओ जेड5 5जी में 6.67-इंच की फुल एचडी+ आईपीएस स्क्रीन है, जिसमें 240 हर्ट्ड टच सैंपलिंग रेट और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट है। स्क्रीन को टीयूवी रीनलैंड सर्टिफिकेशन के साथ पेश किया गया है और ये एचडीआर10 को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778 जी पर चलता है। यह एक लिक्विड कूलिंग सिस्टम के साथ आता है, जो सर्फेस के तापमान को 3 डिग्री सेल्सियस और सीपीयू कोर को 12 डिग्री सेल्सियस तक कम कर सकता है।
दमदार है बैटरी
स्मार्टफोन 12जीबी तक एलपीडीडीआर5 रैम और 256 जीबी तक यूएफएस 3.1 स्टोरेज ऑफर करता है। यह एक एक्सटेंडेड रैम फीचर के साथ भी आता है। बात कैमरा सेगमेंट की करें तो इस हैंडसेट में 64 मेगापिक्सेल जीडब्लू3 सेंसर (एफ / 1.79 अपर्चर) का रियर कैमरा सेटअप है, जिसे 8 मेगापिक्सेल वाइड-एंगल कैमरा और मैक्रो कैमरा के साथ पेश किया गया है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सेल का कैमरा है। डिवाइस में 5,000 एमएएच की बैटरी है जो 44 वाट फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ आती है।
गेमिंग सेंट्रिक फीचर्स
स्मार्टफोन की गेमिंग सेंट्रिक फीचर्स में 4डी गेम वाइब्रेशन, लीनियर मोटर, हाई-रेस ऑडियो, डुअल स्पीकर और हीट रिडक्शन के लिए लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी शामिल हैं। ये एक नये 3 डायमेंशनल स्ट्रिप्ड रियर पेनल डिजाइन के साथ यूनिक लुक वाला फोन है। आईक्यूओओ जेड5 5जी को पहली बार चीन में सितंबर में ब्लू ओरिजिन, ट्वाइलाइट डॉन और ड्रीम स्पेस के तीन रंग विकल्पों में लॉन्च किया गया था। भारत में इसे केवल दो रंगों में (मिस्टिक स्पेस और आर्कटिक डॉन) में पेश किया गया था।
कनेक्टिविटी फीचर्स
कनेक्टिविटी के लिए आईक्यूओओ जेड5 5जी वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, एक हेडफोन जैक और एक टाइप-सी पोर्ट के साथ आता है। आईक्यूओओ जेड5 5जी में स्लिम बेज़ल के साथ एक सेंटर-अलाइंड पंच-होल डिज़ाइन और सुरक्षित बायोमेट्रिक ऑथेंटिफिकेशन के लिए एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है। पिछले हिस्से पर आयताकार ट्रिपल कैमरा सेटअप है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications