कोरोना के कारण बहुत सी कंपनियों के कारोबार पर बुरा असर पड़ा है। जिस वजह से लोगों की नौकरियों पर भी खतरा मंडरा रहा है। अगर इस कोरोना काल में आपकी नौकरी भी चली गई है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है।
नई दिल्ली: कोरोना के कारण बहुत सी कंपनियों के कारोबार पर बुरा असर पड़ा है। जिस वजह से लोगों की नौकरियों पर भी खतरा मंडरा रहा है। अगर इस कोरोना काल में आपकी नौकरी भी चली गई है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। देश की सबसे बड़ी ई-एजुकेशन प्रोवाइड कराने वाली कंपनियों में से एक बायजूस ने बंपर नौकरी निकालने का ऐलान किया है।

जी हां ऑनलाइन एजुकेशन स्टार्टअप बाइजूस ने अपने बिजनेस, कॉन्टेन्ट और प्रोडक्ट डेवलपमेंट के लिए 4,000 लोगों को हायर करने का फैसला किया है। बाइजूस अपने ऑनलाइन कोर्सेज की संख्या बढ़ाना चाहता है, जिसके लिए उसने अगले 6 महीने में कम से कम 4,000 लोगों को नौकरी देने का ऐलान किया है।
लॉकडाउन में इस वजह से बढ़ी यूजर्स की संख्या
मार्च महीने में ही इस एड-टेक स्टार्टअप ने 'फ्रीमियम' मॉडल को अपनाया था। स्टूडेंट्स को कुछ कोर्सेज फ्री में उपलब्ध हो रहे थे। मार्च में जब एग्जाम के बाद स्कूल बंद हुए और उसके बाद कोरोना वायरस लॉकडाउन के कारण पूरे देश को घरों में रहने को मजबूर होना पड़ा तो कंपनी ने फ्रीमियम मॉडल को अडोप्ट किया। जिसमें स्कलू बंद होने के बाद स्टूडेंट्स को कुछ कोर्सेज फ्री में प्रोवाइड कराए गए। जिसके बाद से बायजूस के कोर्सेज की डिमांड काफी बढ़ गई। अब स्टूडेंट्स घर पर ही पढ़ाई के लिए ऑनलाइन टूल का यूज कर रहे हैं।
स्टूडेंट्स की संख्या में जबरदस्त इजाफा
मार्च और अप्रैल के महीन के महीने में स्टूडेंट्स की संख्या में जबरदस्त इजाफा देखने को मिला। केवल मार्च में ही इस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 60 लाख नये स्टूडेंट्स जुड़े। इसके बाद अप्रैल में 75 लाख नये स्टूडेंट्स जुड़े हैं। इसमें अधिकांश स्टूडेंट्स ऑर्गेनिक यूजर्स थे। एक रिपोर्ट में बाइजूस के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर मृणाल मोहित ने कहा गया है कि सेल्स के मामले में अप्रैल और मई सबसे बेस्ट महीना साबित हुआ है। बड़े स्तर पर फ्री यूजर्स को पेईंग यूजर्स में तब्दील करने में कामयाब रही है।
दूसरे स्टार्टअप्स के यूजर्स भी बढ़े
वहीं दूसरी ओर बता दें कि मार्केट रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फरवरी से अप्रैल के बीच बाइजूस के प्रतिदिन एक्टिव यूजर्स (डीएवी) की संख्या में 43 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसी प्रकार, सेशन टाइम्स में 106 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। अन्य प्रतिस्पर्धियों की तुलना में यह सबसे ज्यादा इंगेजमेंट है। वहीं रिपोर्ट से यह भी पता चलता है कि अन्य एजुकेश स्टार्टअप्स के एक्टिव यूजर्स में भी इजाफा हुआ है। फरवरी से अप्रैल के बीच टॉपर प्रतिदिन एक्टिव यूजर्स में 47 फीसदी, कॉर्सेरा में 28 फीसदी और खान एकेडेमी में यह 33 फीसदी का इजाफा हुआ है।
स्टार्टअप की कुल वैल्यू 8 अरब डॉलर
साल 2011 में लॉन्च कि बाद से अब तक बाइजूस ने 995 मिलियन डॉलर की पूंजी जुटाया है। इसमें टाइगर ग्लोबल, Naspers Ltd, Tencent Holdings Ltd, Verlinvest Group SA, Chan Zuckerberg Initiative, Sequoia Capital India, Lightspeed India Partners, and Aarin Capital जैसे बड़े निवेशकों की लिस्ट शामिल है। वर्तमान में इस स्टार्टअप की कुल वैल्यू 8 अरब डॉलर के करीब है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications