Byju's Founder Raveendran: कोविड महामारी के समय, स्कूल और कॉलेज बंद हो गए थे और ऑनलाइन पढ़ाई शुरू हो गई थी। Byju's ने इस समय में अपनी एक अलग बहचान बनाई थी। देशभर में टॉप एड-टेक कंपनियों में अपनी जगह बनाने वाली ये कंपनी अब दिवालियापन की कगार पर आ गई है। इस कंपनी के फाउंडर बायजू रवींद्रन ने हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया है।

कंपनी के फाउंडर ने किया ये पोस्ट (Byju Raveendran New Post)
Byju's के फाउंडर बायजू रवींद्रन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी एक पुरानी फोटो शेयर करते हुए एक कैप्शन लिखा है। उन्होंने लिखा, "टूट गए, नहीं टूटे. हम फिर से उठेंगे." इस पोस्ट के जरिए उन्होंने ये मैसेज दिया कि कि Byju's को फिर से खड़ा करने की कोशिशें जारी हैं। Byju's ने गणित, भौतिकी और रसायन विज्ञान जैसे विषयों के लिए ऑनलाइन ट्यूटोरियल्स की पेशकश की थी और ऑनलाइन एजुकेशन की बढ़ती मांग को पूरा करने की कोशिश की थी। ऑनलाइन स्टडी में ये बिज़नेस तेजी से बढ़ा था।
Byju's पर मंडराया आर्थिक संकट (Byju's New Post)
$5 बिलियन से Byju's की वैल्यूएशन साल 2022 तक $22 बिलियन तक पहुंच गई थी लेकिन कोविड खत्म होने पर जैसे-जैसे स्कूल और कोचिंग सेंटर फिर से खुलने लेगा तो इसका असर कंपनी के रिवेन्यू ग्रोथ पर भी नजर आया। कंपनी के रिवेन्यू में फिर गिरावट आने लगी और इसके बावजूद, Byju's ने कई अन्य कंपनियों का अधिग्रहण किया और इसकी वजह से कंपनी के ऊपर आर्थिक संकट और बढ़ गया।
साल 2023 में, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI ने Byju's के खिलाफ $19 मिलियन के बकाया भुगतान को लेकर दिवालियापन की कार्यवाही शुरू करने की अपील की थी। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया और Byju's ने पूरी राशि चुकाने पर सहमति जताई।
कंपनी ने आरोपों से किया इनकार
Byju's की परेशानी सिर्फ यही तक नहीं थी, इसके बाद भी अमेरिकी लेंडर्स (Glas Trust) ने सुप्रीम कोर्ट में आरोप लगाया कि Byju's ने जो पैसा कर्जदाताओं को लौटाना था, उसका इस्तेमाल BCCI का बकाया चुकाने में किया। कंपनी ने इन आरोपों से इनकार किया। सुप्रीम कोर्ट ने दिवालियापन की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दे दिया था। लिकिंडन पर एक पोस्ट भी फाउंडर ने किया जिसमें उन्होंने बताया कि Byju's को गलत तरीके से घसीटा जा रहा है और कुछ लोग इस स्थिति का फायदा उठा रहे हैं। उन्होंने Glas Trust, EY (कंसल्टेंसी फर्म) और पूर्व समाधान पेशेवर पंकज श्रीवास्तव पर मिलीभगत के आरोप लगाते हुए जांच की मांग भी की थी।
लोगों ने किया इस पोस्ट पर रिएक्ट
Byju's के फाउंडर बायजू रवींद्रन के इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किया है। एक यूजर ने उनकी इस पोस्ट पर लिखा कि रवींद्रन विश्वास की कमी के कारण वापस नहीं आ पाएंगे। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, तुम राजा थे, तुम अब भी राजा हो और एक दिन ऐसा आएगा जब तुम फिर से सम्राट बन जाओगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications