कैश की कमी के चलते संकट में जूझ रहे लक्ष्मी विलास बैंक का डीबीएस बैंक के साथ मर्जर का रास्ता साफ हो गया है। जी हां कैबिनेट ने आज रिजर्व बैंक आफ इंडिया के मर्जर प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
नई दिल्ली: कैश की कमी के चलते संकट में जूझ रहे लक्ष्मी विलास बैंक का डीबीएस बैंक के साथ मर्जर का रास्ता साफ हो गया है। जी हां कैबिनेट ने आज रिजर्व बैंक आफ इंडिया के मर्जर प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

इसके अलावा सरकार ने जमाकर्ताओं के लिए बैंक से निकासी की सीमा को भी हटा लिया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि जमाकर्ताओं पर अपनी जमा राशि निकालने के संबंध में कोई और प्रतिबंध नहीं होगा यानी वे बाद में 25000 रुपये से अधिक की निकसी भी कर सकेंगे। इस फैसले से बैंक के 20 लाख डिपॉजिटर और 4000 कर्मचारियों को राहत मिलेगी।
आरबीआई ने बैंक को डूबने से बचाया
आपकी जानकरी के लिए बता दें कि लक्ष्मी विलास बैंक इस साल का दूसरा बैंक है जिसे आरबीआई ने डूबने से बचाया है। इससे पहले मार्च में आरबीआई ने यस बैंक को डूबने से बचाया था। पिछले 15 महीनों में देखा जाए तो लक्ष्मी विलास बैंक तीसरा बैंक है जिसे डूबने से बचाया गया है।
जान लें क्या है डील में खास
डीबीएस इंडिया में लक्ष्मी विलास बैंक के विलय की डील में डीबीएस इंडिया को 563 ब्रांच, 974 एटीएम और रिटेल बिजनेस में 1.6 अरब डॉलर की फ्रेंचाइजी मिलेगी। 94 साल पुराने लक्ष्मी विलास बैंक का नाम खत्म हो जाएगा और साथ ही इसकी इक्विटी भी पूरी तरह खत्म हो जाएगी। अब इस बैंक का पूरा डिपॉजिट डीबीएस इंडिया के पास चला जाएगा। आपको जानकारी दें कि इससे पहले आरबीआई ने लक्ष्मी विलास बैंक पर 16 दिसंबर तक मोरेटोरियम लागू कर दिया था।
कैश निकालने की सीमा हटी
इस दौरान खाताधारक ज्यादा से ज्यादा 25,000 रुपए की रकम ही निकाल सकते थे। लेकिन आज के फैसले के साथ ही यह सीमा खत्म कर दी गई है। अब ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से पैसा निकाल सकते हैं। जिन लोगों का सैलरी अकाउंट लक्ष्मी विलास बैंक में था या किसी दूसरी तरह की आमदनी आती थी उसे तुरंत रोक दिया गया है और दूसरे बैंक में ट्रांसफर का इंतजाम करने को कहा गया है। इसके लिए खाताधारकों को लेटर लिखकर अपनी सैलरी या दूसरी आमदनी अपने किसी और खाते में ट्रांसफर करने का निवेदन करना होगा। अगर लक्ष्मी विलास बैंक में आपका लोन अकाउंट था तो पहले ईएमआई की रकम 25,000 रुपए में से कट जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications