नई दिल्ली, अप्रैल 11। क्या आप को लगता है कि 1 लाख रुपये का निवेश आपको 30 साल में करोड़पति बना सकता है। अगर आपको इस बात को जानना हो तो यहां पर पूरी जानकारी ले सकते हैं। यहां पर हम मान कर चल रहे हैं कि कोई भी व्यक्ति अधिकतम 30 साल के लिए ही निवेश कर सकता है। ऐसे में यह जानना रोचक है कि क्या 1 लाख रुपये का निवेश अगर एक बार में कर दिया जाए तो वह 1 करोड़ रुपये हो सकता है।
आइये जानते हैं कि इस बारे में पूरी बात।

सबसे पहले जानिए 1 लाख रुपये 30 साल में अधिकतम कितना हो सकता है
अगर 1 लाख रुपये का निवेश किसी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में कर दिया जाए और इस स्कीम में औसतन 10 फीसदी, 12 फीसदी या 15 फीसदी का रिटर्न मिले तो जानिए यह 1 लाख रुपये बढ़कर कितना हो सकता है।
म्यूचुअल फंड स्कीम अगर लगातार 30 साल तक औसतन हर साल 10 फीसदी रिटर्न दे तो 1 लाख रुपये का निवेश 30 साल में हो जाएगा 1,983,740 रुपये ही हो पाएगा।
वहीं अगर म्यूचुअल फंड स्कीम अगर लगातार 30 साल तक औसतन हर साल 12 फीसदी रिटर्न दे तो 1 लाख रुपये का निवेश 30 साल में हो जाएगा 3,594,964 रुपये ही हो पाएगा।
वहीं अगर म्यूचुअल फंड स्कीम अगर लगातार 30 साल तक औसतन हर साल 15 फीसदी रिटर्न दे तो 1 लाख रुपये का निवेश 30 साल में हो जाएगा 8,754,100 रुपये ही हो पाएगा।
आइये आगे जानते हैं कि अगर इस 1 लाख रुपये के निवेश को 1 करोड़ रुपये बनाना हो तो क्या करना होगा। इसके अलावा म्यूचुअल फंड की वह स्कीमें कौन सी हैं, जो लगातार काफी अच्छा रिटर्न दे रही है।
अब जानिए 10 फीसदी का कैसे बना देगा 1 लाख रुपये को 1 करोड़ रुपये
जैसा ऊपर बताया गया है कि म्यूचुअल फंड की स्कीम अगर 10 फीसदी का रिटर्न दे तो 1 लाख रुपये 1 करोड़ रुपये नहीं हो पाएगा। लेकिन अगर इस 1 लाख रुपये के निवेश के बाद म्यूचुअल फंड स्कीम में हर माह 3547 रुपये की सिप शुरू कर दी जाए तो यह निवेश 30 साल बाद 1 करोड़ रुपये हो जाएगा।
अब जानिए 12 फीसदी का कैसे बना देगा 1 लाख रुपये को 1 करोड़ रुपये
जैसा ऊपर बताया गया है कि म्यूचुअल फंड की स्कीम अगर 12 फीसदी का रिटर्न दे तो 1 लाख रुपये 1 करोड़ रुपये नहीं हो पाएगा। लेकिन अगर इस 1 लाख रुपये के निवेश के बाद म्यूचुअल फंड स्कीम में हर माह 1833 रुपये की सिप शुरू कर दी जाए तो यह निवेश 30 साल बाद 1 करोड़ रुपये हो जाएगा।
अब जानिए 15 फीसदी का कैसे बना देगा 1 लाख रुपये को 1 करोड़ रुपये
जैसा ऊपर बताया गया है कि म्यूचुअल फंड की स्कीम अगर 15 फीसदी का रिटर्न दे तो 1 लाख रुपये 1 करोड़ रुपये नहीं हो पाएगा। लेकिन अगर इस 1 लाख रुपये के निवेश के बाद म्यूचुअल फंड स्कीम में हर माह 180 रुपये की सिप शुरू कर दी जाए तो यह निवेश 30 साल बाद 1 करोड़ रुपये हो जाएगा।
इस प्रकार आप देख सकते हैं कि केवल 180 रुपये के अतिरिक्त निवेश से ही आसानी से करोड़पति बना जा सकता है।
जानिए 20 फीसदी से ज्यादा रिटर्न देने वाली म्यूचुअल फंड स्कीमों के नाम
म्यूचुअल फंड स्कीम भी काफी अच्छा रिटर्न देती हैं। अगर बीते 5 साल का रिटर्न देखा जाए तो इन स्कीमों ने औसतन हर साल 20 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है।
- क्वांट मिड कैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 23.73 प्रतिशत
- एक्सिस स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 22.71 प्रतिशत
- एसबीआई स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 21.63 प्रतिशत
- निप्पॉन इंड स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 21.35 प्रतिशत
- एक्सिस मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 21.20 प्रतिशत
- पीजीआईएम इंड मिडकैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 21.00 प्रतिशत
- कोटक स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड स्कीम : 20.66 प्रतिशत
नोट : म्यूचुअल फंड की इन स्कीमों का यह रिटर्न 11 अप्रैल 2022 की एनएवी के आधार पर निकाला गया है। म्यूचुअल फंड स्कीमों का यह रिटर्न सीएजीआर है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications