हर दिन लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं और अपने साथ तरह-तरह का सामान भी लेकर चलते हैं। लेकिन अगर आप ट्रेन में शराब ले जाने की सोच रहे हैं, तो यह जानना जरूरी है कि यह हर जगह कानूनी नहीं है। शराब को लेकर देश के अलग-अलग राज्यों में अलग कानून हैं, और इन्हीं पर यह निर्भर करता है कि आप इसे साथ ले जा सकते हैं या नहीं।

रेलवे के नहीं राज्यों के नियम होते हैं लागू
भारतीय रेलवे की ओर से शराब ले जाने पर कोई सीधा या पब्लिक नियम नहीं है। इसका मतलब यह है कि रेलवे ने ऐसा कोई एक नियम नहीं बनाया जो पूरे देश में लागू हो। इसकी जगह यह जिम्मेदारी राज्यों की है, जहां से आप ट्रेन पकड़ रहे हैं और जहां जा रहे हैं।
कहां से सफर शुरू कर रहे हैं, यह अहम है
अगर आप ऐसे राज्य से सफर कर रहे हैं, जहां शराब वैध है और आप ऐसे राज्य में जा रहे हैं, जहां शराब पर पाबंदी नहीं है तो आमतौर पर शराब साथ ले जाना संभव होता है। लेकिन कुछ शर्तें होती हैं:
शराब की बोतलें सील पैक होनी चाहिए।
आमतौर पर एक यात्री 1 से 2 बोतल (750ml प्रति बोतल) तक ले जा सकता है।
शराब की खरीद का पक्का बिल या रसीद साथ होनी चाहिए।
इन नियमों का पालन न करने पर आपको कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
किन राज्यों में शराब पूरी तरह बैन है?
भारत में कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां शराब पर पूरी तरह से रोक है। वहां आप चाहे कितनी भी कम मात्रा में शराब ले जाएं, वो गैरकानूनी माना जाएगा। ऐसे राज्यों में शराब ले जाना अपराध है। इनमें शामिल हैं: बिहार, गुजरात, मिजोरम, नगालैंड इन राज्यों में पकड़े जाने पर भारी जुर्माना तो लगेगा ही साथ ही जेल जाने की नौबत भी आ सकती है।
अगर नियम तोड़े तो क्या हो सकती है सजा?
अगर आप तय सीमा से ज्यादा शराब लेकर चलते हैं, या ऐसे राज्य में ले जाते हैं जहां यह अवैध है, तो आपको कानून के तहत सजा मिल सकती है।
₹5,000 से ₹25,000 तक का जुर्माना
कई मामलों में जेल की सजा भी संभव है
ट्रेन में शराब पीना भी एक दंडनीय अपराध है, जिसके लिए अलग से कार्यवाही हो सकती है
कैसे करें सही तैयारी?
सफर शुरू करने से पहले दोनों राज्यों (जहां से जा रहे हैं और जहां जा रहे हैं) के शराब कानून की जानकारी लें। अगर कोई राज्य शराबबंदी वाला है, तो शराब साथ न ले जाएं। हमेशा बिल के साथ ही शराब ले जाएं और केवल सील पैक बोतलें ही रखें। सफर के दौरान शराब को कभी भी सार्वजनिक रूप से न खोलें और न पिएं।
नियमों का पालन करें, यात्रा को सुरक्षित बनाएं
शराब ले जाना गलत नहीं है, लेकिन केवल तब जब आप कानूनों का पालन करते हैं। अनजाने में किया गया कोई भी उल्लंघन आपके खिलाफ कानूनी मामला बन सकता है। इसलिए जिम्मेदारी से यात्रा करें और जरूरत हो तो किसी जानकार से सलाह जरूर लें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications