सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने कर्ज की दरों में कटौती की है।
नई दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र के केनरा बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने कर्ज की दरों में कटौती की है। सोमवार को केनरा बैंक और बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने सोमवार को एमसीएलआर रेट में क्रमशः 10 बेसिस पॉइंट्स और 20 बेसिस पॉइंट्स की कटौती की घोषणा की जो कि आज से यानी 7 जुलाई से प्रभावी होगा। बता दें कि सभी कटौती सभी अवधि के लोन के लिए है। उधारी दरों में कटौती के बाद होम लोन, आटो लोन और पर्सनल लोन की ईएमआई कम हो जाएगी।

केनरा बैंक ने की एमसीएलआर में कटौती की
केनरा बैंक की ओर से जारी बयान के अनुसार, बैंक की एक साल की अवधि के लिए एमसीएलआर 7.65 फीसदी से घटाकर 7.55 फीसदी कर दिया है। ओवरनाइट और एक महीने की अवधि वाली उधारी दरें भी 0.10 फीसदी घटकर 7.20 फीसदी रह गई हे। इसी तरह, तीन महीने का एमसीएलआर 7.55 फीसदी से घटकर 7.45 फीसदी रह गया है। बेंगलुरु स्थित केनरा बैंक ने अपने एक साल के एमसीएलआर को 7.65 फीसद से घटाकर 7.55 फीसद कर दिया है।
बैंक ऑफ महाराष्ट्र भी कटौती की
बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने एक साल के एमसीएलआर को 0.20 प्रतिशत कम कर 7.50 प्रतिशत कर दिया है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र (बीओएम) ने एक साल की एमसीएलआर 7.70 फीसदी से घटाकर 7.50 फीसदी कर दिया है। ओवरनाइट, एक महीने और तीन महीने की अवधि के एमसीएलआर घटकर क्रमश: 7 फीसदी, 7.10 फीसदी और 7.20 फीसदी पर आ गई हैं। इसी तरह, बैंक ने 6 महीने की अवधि के एमसीएलआर को 7.50 फीसदी से घटाकर 7.30 फीसदी कर दिया है। बीओएम ने बयान जारी कहा है कि आर्थिक ग्रोथ और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए एमसीएलआर में कटौती की गई है। जानकारी दें कि बैंक ने लगतारा चौथे महीने एमसीएलआर में कटौती की है।
एचडीएफसी और एसबीआई ने भी घटाया था लेंडिंग रेट
पिछले महीने हाउसिंग फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी ने अपने कर्ज की ब्याज दर में 20 बेसिस प्वॉइंट्स (0.20%) की कटौती की थी। कंपनी ने रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट (आरपीएलआर) में कटौती करती है, जिस पर उसके एडजस्टेबल रेट होम लोन (एआरएचएल) बेंचमार्क हैं। यह कटौती 0.20% की है और 12 जून 2020 से लागू होगी। इससे पहले, इससे पहले, एसबीआई ने अपनी कर्ज की दरों में एक बार फिर कटौती की। बैंक ने सभी टेन्योर के कर्ज पर एमसीएलआर 0.25 फीसदी घटाया। इस कटौती के बाद एसबीआई में एक साल की अवधि वाले कर्ज के लिए एमसीएलआर 7.25 फीसदी से घटकर 7 फीसदी पर आ गई है। नई कर्ज दरें 10 जून से प्रभावी है। यह बैंक द्वारा एमसीएलआर में लगातार 13वीं कटौती है।
आरबीआई ने घटाया था रेपो रेट
बता दें कि बैंकिंग व्यवस्था में पिछले कुछ महीनों में कर्ज की ब्याज दरों में गिरावट हुई है। यह सरकार और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की ओर से सुस्त होती अर्थव्यवस्था को ठीक करने के लिए साथ में मिलकर लिए गए कदमों के बाद की गई है। आरबीआई ने पिछले महीने रेपो रेट में 0.40 फीसदी की कटौती की थी जिसके बाद यह 4 फीसदी के निचले स्तर पर आ गया। इसके पहले मार्च में भी रेपो रेट में 0.75 फीसदी की कटौती की गई थी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications