नयी दिल्ली। 1 अप्रैल 2021 से नया वित्त वर्ष 2021-22 शुरू होने जा रहा है। नये वित्त वर्ष की शुरुआत के साथ ही कुछ बड़े बदलाव होने जा रहे हैं, जो आपको प्रभावित करेंगे। 1 अप्रैल से कई बैंकों की चेकबुक किसी काम की नहीं रहेगी, जिसका सीधा असर उन बैंक ग्राहकों की बैंकिंग जरूरतों पर पड़ेगा। जिन बैंकों में कुछ अहम बदलाव होंगे, उनमें केनरा बैंक भी शामिल है। केनरा बैंक के ग्राहकों के लिए एक जरूरी काम 31 मार्च से पहले निपटाना जरूरी है, वरना उन्हें लेन-देन में दिक्कत आ सकती है।
बदलेगा आईएफएससी कोड
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1 अप्रैल से कई बैंकों के आईएफएससी कोड बदलेंगे, जिनमें केनरा बैंक भी शामिल है। इसलिए अगर आप केनरा बैंक के ग्राहक हैं तो 31 मार्च तक नया आईएफएससी कोड हासिल कर लें। यदि आप सिंडिकेट बैंक के ग्राहक हैं तो भी आपको नये आईएफएससी कोड की जरूरत होगी, क्योंकि सिंडिकेट बैंक का विलय 1 अप्रैल से केनरा बैंक में हो जाएगा।
जारी किए गए नये आईएफएससी कोड
बता दें कि बैंक की तरफ से नये आईएफएससी कोड जारी कर दिए गए हैं। नये कोड ही 1 अप्रैल से लागू होंगे। सिंडिकेट बैंक और केनरा बैंक दोनों के ग्राहकों को तुरंत नया आईएफएससी कोड हासिल करना चाहिए। केनरा बैंक ने बाकायदा ऑफिशियल वेबसाइट पर नये आईएफएससी कोड की लिस्ट भी डाल दी है। इस लिस्ट में नये कोड दिए गए हैं।
चाहिए होगी नयी चेकबुक
सिंडिकेट बैंक के ग्राहकों को नयी चेकबुक भी हासिल करनी होगी। केनरा बैंक और सिंडिकेट बैंक के अलावा जिन अन्य बैंकों में कुछ जरूरी बदलाव होंगे उनमें विजया बैंक, कॉर्पोरेशन बैंक, आंध्रा बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स, यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद बैंक और देना बैंक शामिल हैं। असल में अप्रैल से इन बैंकों की पासबुक और चेकबुक भी किसी काम की नहीं रहेगी। यदि आप इनमें से किसी भी बैंक के ग्राहक हैं तो फटाफट नये अकाउंट नंबर सहित पासबुक और चेकबुक के लिए आवेदन करें।
विलय के कारण हो रहे बदलाव
ऊपर बताए गए सभी बैंकों के खाताधारक नई चेकबुक और पासबुक के लिए आवेदन कर सकते हैं। उनकी मौजूदा चेकबुक और पासबुक 1 अप्रैल 2021 से किसी भी काम की नहीं रहेगी। बता दें कि यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स का विलय पंजाब नेशनल (पीएनबी) में हो रहा है। पीएनबी के ग्राहकों को सूचित किया गया है कि उनकी वर्तमान चेकबुक 1 अप्रैल 2021 से काम नहीं आएगी। इसलिए उन्हें नयी चेकबुक जारी की जाएगी। नयी चेकबुक पाने के लिए आप अपनी होम ब्रांच में संपर्क करें।
आईएफएससी और एमआईसीआर कोड
अगर आप इनमें से किसी बैंक के ग्राहक हैं तो आपको नयी चेकबुक और पासबुक के अलावा आईएफएससी और एमआईसीआर कोड के लिए भी आवेदन करना पड़ेगा। जिन बैंकों का विलय हुआ है, उन बैंकों के खाताधारकों को नये आईएफएससी और एमआईसीआर कोड लेने होंगे। ये दोनों कोड मनी ट्रांसफर और ऑनलाइन लेन-देन में काम आते हैं। इन कोड के बिना आपको कई दिक्कतें आएंगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications