अगर आपका भी खाता केनरा बैंक में है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। केनरा बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट पर अब थोड़ा ज्यादा फायदा मिलेगा।
नई दिल्ली: अगर आपका भी खाता केनरा बैंक में है तो आपके लिए बड़े काम की खबर है। केनरा बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट पर अब थोड़ा ज्यादा फायदा मिलेगा। इसकी वजह है कि बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी की है। बैंक ने कम से कम दो साल की मैच्योरिटी पीरियड की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर में 0.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है।

केनरा बैंक ने गुरुवार को बयान में कहा कि इस बढ़ोतरी के बाद कम से कम दो साल और तीन साल से कम की मैच्योरिटी पीरियड की फिक्स्ड डिपॉजिट पर अब 5.4 प्रतिशत का ब्याज दिया जाएगा। पहले यह ब्याज दर 5.2 प्रतिशत था। सीनियर सिटीजंस के लिए यह दर 5.90 होगी। इसी तरह 3 साल से 10 साल के टर्म डिपॉजिट के लिए ब्याज दर 5.50 फीसदी कर दी गई है जो सीनियर सिटीजंस से लिए 6.0 फीसदी होगी।
सबसे ज्यादा ब्याज केनरा बैंक में
इसके अलावा तीन से 10 साल की मैच्योरिटी पीरियड की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर को 5.3 से बढ़ाकर 5.5 प्रतिशत किया गया है। बयान में कहा गया है कि संशोधित दरों पर वरिष्ठ नागरिकों को आधा प्रतिशत ब्याज अधिक दिया जाएगा। नई दरें 27 नवंबर से प्रभावी हो गई हैं। बता दें कि एक बयान में कहा गया है कि ब्याज दरों में संशोधन के बाद 2 से 10 साल की मैच्योरिटी पीरियड की फिक्स्ड डिपॉजिट पर सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में केनरा बैंक सबसे अधिक ब्याज दे रहा है।
एसबीआई लेटेस्ट एफडी रेट्स
- दूसरी ओर, देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई में एफडी पर ब्याज की सबसे कम दर 2.9 फीसदी है. वहीं, सबसे ज्यादा 5.4 फीसदी है। बता दें ये ब्याज की दर 7 दिन से लेकर 10 साल तक की हैं।
- 7 दिन से लेकर 45 दिन तक- 2.9%
- 46 दिन से लेकर 179 दिन तक - 3.9%
- 180 दिन से लेकर 210 दिन तक - 4.4%
- 211 दिन से लेकर 1 साल तक - 4.4%
- 1 साल से लेकर 2 साल तक - 4.9%
- 2 साल से लेकर 3 साल तक- 5.1%
- 3 साल से लेकर 5 साल तक - 5.3%
- 5 साल से लेकर10 साल तक- 5.4%
अन्य सरकारी बैंकों में 2-10 साल की एफडी पर कितना मिलता है ब्याज
2 करोड़ रु से कम की एफडी पर
- एसबीआई : 5.10 से 5.40 फीसदी तक, सीनियर सिटीजन के लिए 5.60 से 6.20 फीसदी तक
- पीएनबी : 5.20 से 5.25 फीसदी तक, सीनियर सिटीजन के लिए 5.70 से 5.75 फीसदी तक
- बैंक ऑफ इंडिया: 5.30 फीसदी, सीनियर सिटीजन के लिए 3.50 से 3.75 फीसदी तक
- बैंक ऑफ बड़ौदा: 5 से 5.25 फीसदी तक, सीनियर सिटीजन के लिए 5.50 से 6.10 फीसदी तक
- बैंक ऑफ महाराष्ट्र: 4.90 फीसदी, सीनियर सिटीजन के लिए 5.40 फीसदी
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया: 4.90 से 5 फीसदी तक, सीनियर सिटीजन के लिए
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications