नयी दिल्ली। भाग-दौड़ भरी जिंदगी में हर तरह की डिटेल याद रख पाना मुश्किल है। इसलिए अक्सर लोग अपने बैंक खातों को अपडेट रखना भी भूल जाते हैं। ऐसे में होता ये है कि यदि आप लंबे समय तक बैंक में कोई लेन-देन न करें तो अकाउंट डीएक्टिवेट हो जाता है। मगर यदि ऐसे खाते में आपका कुछ पैसा अटक जाए तो आप उसे वापस पा सकते हैं। केनरा बैंक इसके लिए खास मौका लेकर आया है। जिन लोगों का केनरा बैंक में खाता हो और वो अपना पैसा उसमें रख कर भूल गए हैं उन्हें अपना पैसा निकालने की सुविधा दी जा रही है। इसका प्रोसेस काफी आसान है।
जानिए कैसे मिलेगा वापस पैसा
अगर आपने कभी केनरा बैंक में खाता खुलवाया हो और आप उसकी डिटेल भूल गए तो अब ये आसानी से पता लगाया जा सकता है। यदि आपको केनरा बैंक में अपने खाते की डिटेल मिल गयी तो आसानी से अटका हुआ पैसा भी निकाला जा सकता है। जो तरीका हम आपको बताने जा रहे हैं उसमें ग्राहकों को अपना नाम दर्ज करना होगी और इसी से यह पता चलेगा कि कुछ अटका हुआ पैसा है अथवा नहीं।
वेबसाइट पर शुरू किया गया नया ऑप्शन
ग्राहकों की सुविधा के लिए कैनरा बैंक ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक नया विकल्प शुरू किया है। ये है अनडिक्लॉस्ड डिपॉजिट ऑप्शन। अनडिक्लॉस्ड डिपॉजिट ऑप्शन के जरिए आप घर बैठे ही भूल-चूक वाला पैसा चेक कर सकते हैं। आपको इसके लिए ब्रांच के चक्कर नहीं काटने होंगे। कोई भी ग्राहक ऑनलाइन ये देख सकता है कि बैंक में उसका कोई ऐसा पैसा है, जिसके लिए क्लेम नहीं किया गया है। एक बार पता लगने पर आपको ब्रांच में इसके लिए आवेदन करना होगा।
कहां जाता है ऐसा पैसा
यदि कोई बैंक में खाता खुलवाने के बाद लंबी अवधि तक उससे लेन-देन न करे तो उस खाते को निष्क्रिय मान लिया जाता है। उस खाते में जमा राशि अनक्लेम्ड डिपॉजिट होती है। यानी अगर बैंक में जमा पैसे का आप इस्तेमाल एक समय तक न करें तो उसे अनक्लेम्ड डिपॉजिट माना जाता है। 3 साल तक ये पैसा आपके खाते में रहता है। फिर अगले 7 सालों तक बैंक इसे अपने पास रखेगा। कुल 10 साल बाद ये पैसा आरबीआई को देना होता है।
जानिए चेक करने का प्रोसेस
यदि आप अपने अनक्लेम्ड डिपॉजिट के लिए क्लेम करना चाहते हैं तो पहले कैनरा बैंक की वेबसाइट पर जाकर चेक करें। यहां यूजर पेज में अनक्लेम्ड डिपॉजिट पर जाएं और अपना नाम और बैंक ब्रांच की जानकारी दर्ज करें। सिर्फ इन दो डिटेल की मदद से आपको जानकारी मिल जाएगी कि आपका कोई पैसा अटका है या नहीं। कोई भी रकम पुराने खाते में अटकी होने पर आपका नाम डिस्प्ले पर दिखेगा।
ब्रांच से मिलेगा पैसा
लिस्ट में नाम चेक करने के बाद आपको बैंक ब्रांच जाना होगा। बैंक ब्रांच में आवेदन करने पर आपको अपना पैसा वापस मिलेगा। हाल ही में केनरा बैंक ने कहा है कि इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (यूएफबीयू) ने 15 मार्च और 16 मार्च को हड़ताल का ऐलान किया है। मगर केनरा बैंक ग्राहकों को सेवाएं जारी रखेगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications