नयी दिल्ली। अगर आप घर या कोई और प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो यह खबर आपके काफी काम आ सकती है। असल में केनरा बैंक 2000 से ज्यादा प्रॉपर्टीज की नीलामी करने जा रहा है। ये एक ई-नीलामी होगी। इस नीलामी घर और कारोबार के लिए जमीन तक के लिए बोली लगेगी। जो लोग प्रॉपर्टी खरीदने के इच्छुक हैं, उनके लिए ये किसी गोल्डन चांस से कम नहीं। आगे जानिए नीलामी की पूरी डिटेल।
कब से तक कब चलेगी नीलामी
केनरा बैंक की तरफ से आयोजित की जाने वाली नीलामी 16 मार्च से शुरू होगी। ये नीलामी 26 मार्च तक चलेगी। जो प्रॉपर्टीज इस नीलामी में बिकने जा रही हैं उनमें फ्लैट, अपार्टमेंट्स, मकान, ऑफिस, औद्योगित जमीन या इमारत और खाली पड़े हुए प्लॉट शामिल हैं। जो लोग प्रॉपर्टी गिरवी रख कर लोन लेते हैं, मगर उसे चुका नहीं पाते तो बैंक उनकी गिरवी रखी संपत्ति जब्त कर उसकी नीलामी करके लोन वसूलता है।
बैंक ने दी जानकारी
केनरा बैंक ने ट्वीट के जरिए ई-नीलामी की जानकारी दी है। बता दें कि ट्वीट में बैंक ने कहा है कि मूल्यवान संपत्तियों के मालिक बनें। संपत्तियों की बोली लगाइये और संपत्ति अपने नाम कराइए। नीलामी में जिन प्रॉपर्टी की बोली लगेगी वे पूरे भारत के शहरों में मौजूद हैं। आप भी इस नीलामी में प्रॉपर्टी खरीद कर फायदा उठा सकते हैं। कई भी घर, अर्पाटमेंट और जमीन का मालिक बन सकता है।
कैसे करना होगा आवेदन
यदि आप भी इस ई-नीलामी में हिस्सा लेना चाहते हैं तो पहले ऑनलाइन आवेदन करना पड़ेगा। इसके लिए केनरा बैंक की ब्रांच में जाएं और केवाईसी डिटेल के लिए सारे जरूरी कागजात जमा कराएं।
यहां से मिलेगी ज्यादा जानकारी
आप ज्यादा जानकारी के लिए दिए गए लिंक (https://canarabank.com) पर जा सकते हैं। इस लिंक पर जाकर आप ऑक्शन सर्विस पार्टनर से भी संपर्क कर सकते हैं।
एसबीआई लाया था मौका
बता दें कि विभिन्न बैंक अक्सर ऐसी नीलामी का आयोजन करते रहते हैं। इससे पहले सस्ते में प्रॉपर्टी खरीदने का ऐसा ही मौका एसबीआई, देश का सबसे बड़ा बैंक, लाया था। एसबीआई ने 5 मार्च को नीलामी का आयोजन किया था। एसबीआई ने गिरवी रखी प्रॉपर्टी को मेगा ई-ऑक्शन में नीलाम किया था। उस नीलामी में हाउसिंग, रेजिडेंसियल, कमर्शियल, इंडस्ट्रियल जैसी संपत्तियों को बेचा गया। ऐसी प्रॉपर्टी पर बोली लगाई जाती है। एसबीआई ने ट्वीट कर उस ई-नीलामी की जानकारी दी थी। फिलहाल आपके पास केनरा बैंक की 16 मार्च से शुरू होने जा रही नीलामी में सस्ते में प्रॉपर्टी खरीदने का मौका है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications