Upcoming IPO: आ गया तगड़ी कमाई का मौका! 20 जनवरी को खुलेगा ये आईपीओ, देखें ये 5 अहम डिटेल्स
CapitalNumbers Infotech Limited IPO: निवेशकों के लिए कमाई का मौका आ गया है। जनवरी के महीने में कई सारे आईपीओ में पैसे लगाने का आपको अवसर मिला है।

20 जनवरी को कैपिटलनंबर्स इंफोटेक आईपीओ खुलेगा चलिए इसके बारे में आपको 5 अहम डिटेल्स फटाफट बताते हैं।
- कैपिटल नंबर्स इन्फोटेक आईपीओ 20 जनवरी, 2025 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 22 जनवरी, 2025 को बंद होगा। कैपिटल नंबर्स इन्फोटेक आईपीओ के लिए अलॉटमेंट 23 जनवरी, 2025 को होने की उम्मीद है। कैपिटल नंबर्स इन्फोटेक आईपीओ बीएसई एसएमई पर लिस्ट होगा और संभावित लिस्टिंग 27 जनवरी तय की गई है।
- कैपिटलनंबर्स इंफोटेक आईपीओ का प्राइस बैंड ₹250 से ₹263 प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। आवेदन के लिए मिनिमम लॉट साइज 400 है। रिटेल निवेशकों द्वारा आवश्यक मिनिमम निवेश राशि ₹1,05,200 है। एचएनआई के लिए मिनिमम लॉट साइज निवेश 2 लॉट (800 शेयर) है, जिसकी राशि ₹2,10,400 है। कैपिटल नंबर्स इंफोटेक आईपीओ ने एंकर निवेशकों से 48.19 करोड़ रुपये जुटाए हैं ।
- जीवाईआर कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड कैपिटल नंबर्स इंफोटेक आईपीओ का बुक रनिंग लीड मैनेजर है , जबकि लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू का रजिस्ट्रार है। इसके अलावा कैपिटल नंबर्स इंफोटेक आईपीओ के लिए मार्केट मेकर गिरिराज स्टॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड है। मुकुल गुप्ता, विपुल गुप्ता और हरप्रीत गुप्ता कंपनी के प्रमोटर हैं।
- साल 2012 में स्थापित हुई कैपिटल नम्बर्स इन्फोटेक लिमिटेड डिजिटल परामर्श और आईटी इंजीनियरिंग सर्विस ऑफर करता है और वैश्विक स्तर पर बिजनेस और स्टार्टअप्स को पूरा सॉफ्टवेयर डेवलोपमेंट सॉल्यूशन देता है। कंपनी टेकनॉलोजी एडवांसमेंट में विभिन्न प्रकार की सर्विस प्रदान करती है, जिसमें डिजिटल इंजीनियरिंग, डेटा एनालिटिक्स, एआई/एमएल, क्लाउड इंजीनियरिंग, यूआई/यूएक्स डिजाइन, तथा ब्लॉकचेन और एआर/वीआर जैसी उन्नत प्रौद्योगिकियां शामिल हैं।
- कैपिटलनंबर्स इंफोटेक आईपीओ 169.37 करोड़ रुपये का बुक बिल्ट इश्यू है। यह इश्यू 32.20 लाख शेयरों के नए इश्यू का संयोजन है, जो कुल 84.69 करोड़ रुपये है और 32.20 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश, जो कुल 84.69 करोड़ रुपये है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications