
Caplin Point Lab Stock : शेयर बाजार में बहुत सी ऐसी कंपनियां हैं, जो निवेशकों को साल दर साल बहुत शानदार रिटर्न देती हैं। कई तो ऐसी कंपनियां हैं, जिन्होंने निवेशकों को लंबी अवधि में बहुत भारी रिटर्न दिया है। अहम बात यह है कि ऐसे शेयर छोटी राशि को ही बहुत बड़ा बना देते हैं। मगर इसमें समय बहुत अधिक लगता है। यदि आप धैर्य के साथ निवेश बरकरार रखें तो आपको बहुत अधिक लाभ हो सकता है। यहां हम आपको एक ऐसी ही कंपनी के बारे में बताएंगे, जिसने लंबी अवधि में निवेशकों को भारी रिटर्न देते हुए उनकी छोटी सी निवेश राशि को 1 करोड़ रु में तब्दील कर दिया है।
कौन सा है शेयर
हम बात करने जा रहे हैं कैपलिन पॉइंट लेबोरेट्रीज के शेयर की। कैपलिन पॉइंट का शेयर बीते करीब साढ़े 27 सालों में निवेशकों को भारी भरकम रिटर्न दे चुका है। 14 जुलाई 1995 से अब तक यह शेयर 17,722.50 फीसदी रिटर्न दे चुका है। ये स्टॉक बीएसई पर 14 जुलाई 1995 को 4 रु पर था, जबकि आज यह 714.40 रु पर चल रहा है। इस शेयर ने इस दौरान निवेशकों का पैसा 178 गुना से अधिक कर दिया। इससे निवेशकों के मात्र 56500 रु 1 करोड़ रु बन गए।
10 साल का रिटर्न
21 दिसंबर 2012 को यह शेयर 14.03 रु पर था, जबकि आज यह 714.40 रु पर है। इस दौरान कंपनी का शेयर 4981.25 फीसदी रिटर्न देने में कामयाब रहा। इससे निवेशकों के 1 लाख रु मात्र 10 साल में 50 लाख रु से अधिक बन गये। हालांकि इसके 5 साल का रिटर्न बहुत खास नहीं रहा। 5 सालों में इसने मात्र 13.40 फीसदी रिटर्न दिया है।
जानिए बाकी अवधियों का रिटर्न
कैपलिन पॉइंट लेबोरेट्रीज के शेयर ने एक साल में 12.30 फीसदी का निगेटिव रिटर्न दिया है। 2022 में इसका निगेटिव रिटर्न रहा है 18.21 फीसदी। 6 महीनों में इसने मात्र 0.3 फीसदी का सकारात्मक रिटर्न दिया है। एक महीने में यह 6.03 फीसदी का नुकसान करा चुका है। 5 दिन में इसका निगेटिव रिटर्न 3.87 फीसदी रहा है। कंपनी के पिछले 52 हफ्तों का रिटर्न 888.45 रु और निचला स्तर 626.30 रु रहा है।
कितनी है मार्केट कैपिटल
कैपलिन पॉइंट लेबोरेट्रीज की मार्केट कैपिटल 5,412.16 करोड़ रु है। कैपलिन पॉइंट लैटिन अमेरिका, फ्रैंकोफोन अफ्रीका में एक प्रमुख उपस्थिति और अमेरिका और यूरोपीय संघ जैसे बाजारों में एक बढ़ती उपस्थिति के साथ तेजी से बढ़ती, फुली इंटीग्रेटेड फार्मास्युटिकल कंपनी है। कंपनी की स्थापना 1990 में कई प्रकार के मलहम, क्रीम और अन्य एक्सटर्नल ऐप्लिकेशंस की मैन्यूफैक्चरिंग के लिए की गई थी।
चेक करें कंपनी के नतीजे
कैपलिन पॉइंट लेबोरेट्रीज की इनकम वित्त वर्ष 2021-22 की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान तिमाही में 24 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 3.76 अरब रु रही, जबकि इसका मुनाफा 22 फीसदी की उछाल के साथ 91.67 करोड़ रु रहा। एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इनकम आगे 17 फीसदी प्रतिवर्ष बढ़ने का अनुमान है। जबकि भारत में फार्मास्यूटिकल्स इंडस्ट्री के लिए 11 फीसदी ग्रोथ का अनुमान है। ये अनुमान अगले 2 वर्षों के लिए है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications