नयी दिल्ली। कोरोना संकट में अपनी सेल्स बढ़ाने और नए ग्राहकों को लुभाने के लिए मारुति और टाटा सहित कई कार कंपनियां अपने ढेर सारे मॉडलों पर हर महीने शानदार ऑफर पेश कर रही हैं। सितंबर के लिए भी मारुति, होंडा और टाटा के अलावा कुछ कंपनियां अपनी चुनिंदा कारों पर लाखों रु तक के बेनेफिट दे रही हैं। अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए गोल्डन चांस है। यहां हम आपको बताएंगे कि कौन कौन सी कार कंपनियों ने सितंबर के लिए विशेष ऑफर पेश किए हैं।
मारुति की इन कारों पर धांसू डिस्काउंट
देश की सबसे बड़ी कार निर्मात मारुति अपनी ऑल्टो 800 पर 38000 रु तक के बेनेफिट दे रही है। इनमें 18000 रु का कैश डिस्काउंट, 15000 रु का एक्सचेंज बोनस और 5000 रु के कॉर्पोरेट बेनेफिट शामिल है। मारुति एस-प्रेसो पर आपको 20000 रु का कैश डिस्काउंट और इतने ही रु का एक्सचेंज बोनस मिलेगा। साथ ही 5000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिलेगा। कैश, एक्सचेंज और कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिला कर मारुति ईको पर 35000 रु और मारुति टूर वी पर 37000 रु बचाने का मौका है। वैगनआर के पेट्रोल वर्जन पर 35000 रु और सीएनजी वर्जन पर आप 40000 रु का डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं।
मारुति की इन कारों पर भी भारी डिस्काउंट
मारुति सिलेरियो और सिलेरियो एक्स पर आप 50000 रु तक के बेनेफिट हासिल कर सकते हैं। वहीं मारुति अपनी स्विफ्ट पर 40 हजार रु के डिस्काउंट दे रही है। इसी तरह मारुति डिजायर के अलग-अलग वेरिएंट पर 40 से 55 हजार रु तक के बेनेफिट मिल रहे हैं। विटारा ब्रेजा पर सिर्फ 20000 रु का एक्सचेंज बोनस मिल रहा है। इसके अलावा अर्टिगा पर 5000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट और टूर एम पर 50 हजार रु का डिस्काउंट मिल रहा है।
हुंडई दे रही 60000 रु तक के बेनेफिट
देश की दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी हुंडई भी अपने 6 मॉडलों पर दमदार ऑफर दे रही है। हुंडई की कारों पर आप 60000 रु तक के बेनेफिट ले सकते हैं। इनमें हुंडई सैंट्रो पर 45000 रु, ग्रैंड आई10 पर 60000 रु, ग्रैंड आई10 नियोस पर 25000 रु, एलीट आई20 पर भी 60000 रु, औरा पर 20000 रु और एलांट्रा पर भी 60000 रु के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। इनमें बेनेफिट में कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं।
होंडा की तीन कारों पर ऑफर
आपको होंडा अमेज़ के सभी वेरिएंट पर 27,000 रुपये तक के बेनेफिट मिलेंगे। इनमें एक्सटेंडेड वारंटी, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये तक की नकद छूट शामिल है। इसी तरह कंपनी अपनी डब्ल्यूआर-वी के सभी वेरिएंट्स पर 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट दे रही है। होंडा की सिविक पर सबसे अधिक 2.5 लाख रु बचाने का मौका है। कंपनी इसके डीजल वेरिएंट पर 2.5 लाख रु और पेट्रोल वेरिएंट पर 1 लाख रु का कैश डिस्काउंट दे रही है। ध्यान रहे कि ये ऑफर 30 सितंबर तक के लिए है।
टाटा ने पेश किए स्पेशल ऑफर
टाटा ने भी फेस्टिव सीजन के मद्देनजर कुछ खास ऑफर्स पेश किए हैं। टाटा टियागो पर आपको 32000 रु के बेनेफिट मिलेंग, जिनमें कंज्यूमर ऑफर, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। वहीं टिगोर पर कुल 37000 रु के बेनेफिट दिए जा रहे हैं। टाटा नेक्सन पर आपके पास 25000 रु और टाटा हैरियर पर 80000 रु तक के बेनेफिट लेने का मौका है। इसमें 40000 रु का एक्सचेंज बोनस शामिल है।
फॉक्सवैगन दे रही 1.09 लाख रु तक बचाने का मौका
फॉक्सवैगन इंडिया अपनी वेंटो मिड स्पेक कम्फर्टलाइन (नॉन मेटैलिक) पर 1.05 लाख रु तक बचाने का मौका दे रही है। इस कार की कीमत 9.99 लाख रु है मगर आपको इस समय ये 8.94 लाख रु में मिल जाएगी। कपंनी टॉप-स्पेक वेंटो हाईलाइन प्लस एमटी पर 1.09 लाख रु का डिस्काउंट दे रही है। फॉक्सवैगन की पोलो के एंट्री-लेवल पोलो ट्रेडलाइन (नॉन-मेटैलिक) पर 29000 रु का डिस्काउंट मिल रहा है। वहीं मिड-स्केप पोलो कम्फर्टलाइन (नॉन-मेटैलिक) पर 23000 रु और टॉप-स्पेक पोलो हाईलाइन प्लस पर 20000 रु का डिस्काउंट दिया जा रहा है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications