
Car Insurance Renew : आज के समय में कार खरीदने के साथ-साथ उसका हर तरफ से मैंटेनेंस और बीमा सहित बाकी सभी पहलुओं पर ध्यान देना जरूरी है। बीमा एक जरूरी फीचर है, पर आपको इसे हर साल रिन्यू कराने की आवश्यकता होगी। पर ये काम अगर आप जल्दबाजी में करें तो आपसे गलतियाँ हो सकती हैं। यहां हम आपको उन गलतियों के बारे में बताएंगे, जिनसे बीमा रिन्यू कराते समय बचना जरूरी है।
पूरी तरह रिसर्च करें
आज के समय में कई एजेंसियां और ऑनलाइन पोर्टल हैं जो कार बीमा की पेशकश कर रहे हैं। इसलिए यह अहम हो जाता है कि आप अपनी जरूरतों के हिसाब से बेस्ट पॉलिसी को चुनें, पर उससे पहले उस पॉलिसी से जुड़ी जरूरी बातों को जांचें और जानें। बीमाकर्ता की ऑथेंटिसिटी को वेरिफाई करने के तरीकों में से एक भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण की वेबसाइट पर उनके रजिस्ट्रेशन नंबर और सीआईएन को देखना है।
नो-क्लेम बोनस का बेनेफिट
बीमा कंपनियां आमतौर पर उन ग्राहकों को रिन्यूअल डिस्काउंट देती हैं जिन्होंने अपनी पिछली पॉलिसी अवधि में कोई क्लेम नहीं किया। नो-क्लेम बोनस बेनेफिट 'कॉम्प्रीहेंसिव कार' बीमा का हिस्सा है, जिसमें थर्ड-पार्टी लायबिलिटी, पर्सनल एक्सीडेंट कवर और 'आउन डेमेज' के नाम से जाना जाने वाला एक अतिरिक्त कवर दोनों शामिल हैं। रिन्यूअल के दौरान बोनस क्लेम नहीं करने का एक और फायदा यह है कि अगर लगातार पांच वर्षों तक क्लेम नहीं किया जाए तो इसमें बढ़ोतरी होती है।
एडवांस रिन्यू के फायदे
आपको मालूम ही होगा कि किसी भी गाड़ी के लिए बीमा तब कितना अहम हो जाता है अगर दुर्भाग्य से उसकी दुर्घटना हो जाती है। अपनी बीमा पॉलिसी को समय पर या एडवांस में रिन्यू कराने से यह सुनिश्चित होता है कि यदि आपका वाहन किसी ऐसी स्थिति में आता है तो आपको क्लेम नहीं मिलने का जोखिम कभी नहीं होगा। इसका मतलब यह है कि आपको किसी कानूनी बाधा का सामना नहीं करना पड़ेगा (न तो किसी थर्ड पार्टी से न पुलिस से)।
बीमा पॉलिसियां करें कंपेयर
बीमा पॉलिसी लेते समय आपको अलग-अलग पॉलिसी को कंपेयर जरूर करना चाहिए। हो सकता है कि आपको कभी कोई ऐसी पॉलिसी मिल जाए जिसका प्रीमियम अधिक हो। लेकिन इससे पहले कि आप इस पॉलिसी को लें यह देखें कि अन्य बीमा कंपनियां किस तरह की पेशकश कर रही हैं। बीमा कंपनियों पर अनबायस्ड व्यू प्राप्त करने के लिए इस संबंध में अन्य कार मालिकों से सलाह लें।
आपके वाहन में एंटी-थेफ्ट डिवाइस होना
देश में कई लोगों के लिए एक बड़ी चिंता यह है कि उनकी कारें चोरी हो जाती हैं और इसके लिए वे मोटर बीमा क्लेम नहीं कर पाते हैं। बीमा कंपनियाँ आपको एक पॉलिसी पर एक अच्छी डील दे सकती हैं, यदि आपकी कार में ऐसे फीचर्स हैं जिनसे उनका चोरी होना मुश्किल हो जाता है। जैसे कि सेंट्रल लॉकिंग, इम्मोबिलाइज़र आदि। आपकी कार को चुराना जितना कठिन होता है, बीमा कंपनी आपको उतनी ही बेहतर छूट देती है, यानी कि कम प्रीमियम। हालांकि यह अहम है कि आपकी कार में चोरी से बचने के उपकरण एआरएआई-अप्रूव्ड हों। अगर ऐसा न हुआ तो आप छूट के पात्र नहीं होंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications