Car Sold In festive session: भारत में लोग नई गाड़ी खरीदने के लिए दशहरा, दिवाली का इंतजार बेसब्री से करते हैं। त्योहारों के समय वाहन कंपनियां आकर्षक छूट की पेशकश करती हैं। इस साल फेस्टिव सीजन के समय गाड़ी खरीदने को लेकर काफी उत्साह रहा। पटना में ऑडी, रायपुर में बीएमडब्ल्यू, चण्डीगढ़ में मर्सीडीज़ की गाड़िया सबसे ज्यादा मांग में रही। इस फेस्टिव सीजन इलेक्ट्रिक कारों की मांग में भी 134 प्रतिशत का उछाल हुआ है। टियर वन सिटीज की तुलना में टियर टू सिटीज में इलेक्ट्रिक कारों की मांग तेजी से बढ़ी है। जस्टडायल की कन्ज़्यूमर इनसाईट्स रिपोर्ट ने यह दावा किया है।

टाटा है लोगों की पसंद
रिपोर्ट के अनुसार भारत के टियर टू सिटीज में इलेक्ट्रिक कारों की मांग में बेहतर इजाफा हुआ है। इसमें122 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। टियर वन शहरो में इन कारों की मांग 89 प्रतिशत बढ़ी है। इलेक्ट्रीक कारों में सबसे ज्यादा मांग टाटा नेक्सॉन को लेकर रही है। नेक्सॉन के बाद टाट टिगोर, एमजी जैडएस और हुंडई कोना का रहा है। टायर टू सीटीज में लोगों ने काफी दिलचस्पी दिखाई है।
अन्य कारों की भी अच्छी रही मार्केटिंग
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के इतर भी अन्य कारों की मांग इस त्योहारों के इस सीज़न में 39 फीसदी सालाना की बढ़ोतरी हुई है। मारुति, हुंडई, टाटा, महिन्द्रा और होण्डा देश में सबसे ज़्यादा सर्च किए जाने वाले ब्रांड हैं। टियर वन सिटीज में कारों की डिमांड स्थिर बनी हुई है। टीयर टू सीटिज में डिमांड तेजी से बढ़ी है।

टियर वन सिटीज में दिल्ली नंबर वन
टियर वन शहरो में दिल्ली में कारों की मांग सबसे बेहतर रही है। दिल्ली की कार खरीद में दिलचस्पी 30 प्रतिशत की रही है। दिल्ली के बाद मुंबई और पुणे में अच्छी डिमांड रही है। टीयर टू के शहरों में लखनऊ जयपुर, चण्डीगढ़, पटना और कोयम्बटूर में कारों को लेकर दिलचस्पी सबसे ज्यादा देखी गई।
सबसे पसंदीदा ब्रांड
भारत की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी मारुति लोगों के लिए सबसे पसंदिदा ब्रांड रही है। टियर वन सिटीज में होण्डा के कारों की मांग बेहतर रही है। इसमें 70 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। टीयर टू शहरों में हुडई की मांग 176 फीसदी तक बढ़ी है। टीयर टू शहरों में होन्डा की भी मांग तेज रही है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications