नयी दिल्ली। सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार जून 2019 के मुकाबले जून 2020 में देश भर में कार सेल्स 57.98 फीसदी घटी। कारों की सेल्स 1,32,077 यूनिट्स से गिर कर 55,497 यूनिट्स रह गई। ऑटोमोबाइल सेक्टर में आई मंदी के पीछे असर वजह कोरोनोवायरस और लॉकडाउन ही है। वहीं पैसेंजर व्हीकल की सेल्स देखें तो ये 2,09,522 यूनिट्स से 49.59 फीसदी लुढ़ कर 1,05,617 यूनिट्स रह गई। इसमें पैसेंजर कार, यूटिलिटी वाहन और वैन्स शामिल हैं। हालांकि सियान ने कहा कि मई की तुलना में जून में पैसेंजर व्हीकल और दोपहिया सेगमेंट की सेल्स में काफी सुधार हुआ है।
दो और तिपहिया वाहनों की सेल्स भी घटी
जून में दोपहिया वाहनों की बिक्री भी 38.56 प्रतिशत घट कर 10,13,431 यूनिट्स रही, जो पिछले साल इसी महीने में 16,49,475 यूनिट्स रही थी। इसमें मोटरसाइकिलों की सेल्स 10,84,596 यूनिट्स की तुलना में 35.19 फीसदी लुढ़ कर 7,02,970 यूनिट्स रह गई। जबकि पिछले साल इसी महीने में 5,12,626 यूनिट्स की तुलना में स्कूटर की बिक्री 47.37 प्रतिशत घटकर 2,69,811 यूनिट्स रह गई। तिपहिया वाहनों की सेल्स में भी 80.15 फीसदी की भारी भरकम गिरावट आई है।
कैसा रहा निर्यात और उत्पादन
जून 2019 की तुलना में जून 2020 में पैसेंजर व्हीकल, तिपहिया और दोपहिया वाहनों के कुल निर्यात में क्रमश: 56.31 प्रतिशत, 34.98 प्रतिशत और 34.25 प्रतिशत की कमी देखी गई। कारों के निर्यात में भी 58.15 फीसदी की भारी गिरावट आई। कमर्शियल वाहनों की सेल्स पर नजर डालें तो डेमलर और स्कैनिया को छोड़कर, जिनका डेटा उपलब्ध नहीं रहा, ये 84.81 प्रतिशत गिर कर 31,636 यूनिट्स पर आ गई। पैसेंजर व्हीकल का उत्पादन 57.74 प्रतिशत घट कर 1,07,477 यूनिट्स रह गया, जिसमें करों का उत्पादन 64.95 प्रतिशत गिरावट के साथ 57,785 यूनिट्स पर आ गया।
अप्रैल-जून में भी बुरा रहा हाल
30 जून को समाप्त तिमाही में पैसेंजर व्हीकल की सेल्स 78.43 प्रतिशत घट कर 1,53,734 यूनिट्स रह गई। इस दौरान उत्पादन में 83.95 प्रतिशत और निर्यात में 74.72 प्रतिशत की भारी गिरावट देखने को मिली। जून 2019 के मुकाबले जून 2020 में मारुति की घरेलू सेल्स 53.7 फीसदी और निर्यात 56.4 फीसदी घटी। वहीं टोयोटा की सेल्स में मई के मुकाबले सुधार हुआ। जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने मई में सिर्फ 1639 कारें बेचने के बाद जून में 3866 वाहन बेचे। महिंद्रा की कुल सेल्स 55 फीसदी घट कर 19,385 यूनिट्स रह गई। मगर मई में 9560 यूनिट्स के मुकाबले इसकी सेल्स काफी बेहतर रही। वहीं मई में हीरो ने 112,682 मोटरसाइकिलें और स्कूटरें बेची थीं, जबकि जून में इसने 4,50,744 वाहन बेचे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications