नयी दिल्ली। कोरोना संकट की वजह से 3-4 महीनों तक लगातार परेशानियों का सामना करने बाद अब ऑटोमोबाइल सेक्टर एक बार फिर से पटरी पर लौट रहा है। कार कंपनियों की सेल्स रफ्तार पकड़ती दिख रही है। लॉकडाउन में लगभग सभी कार कंपनियों को नुकसान हुआ, जिनमें टाटा मोटर्स भी शामिल है। ऑटोमोबाइल सेक्टर की दिग्गज कंपनी टाटा मोटर्स को लॉकडाउन के दौरान काफी नुकसान पहुंचा। मगर अब स्थिति सामान्य होने के बाद कंपनी ने एक बार फिर कारों की बिक्री बढ़ानी शुरू कर दी है। कारों की बिक्री और बढ़ाने के लिए टाटा भी बाकी कंपनियों की तरह अपनी दमदार और शानदार कारों पर एक से एक शानदार ऑफर दे रही है।
कितना मिल रहा टाटा की कारों पर डिस्काउंट
कारों की बिक्री पटरी पर लाने के लिए टाटा भी डिस्काउंट का सहारा ले रही है। आप जान कर हैरानी हो सकती है कि ग्राहकों को अगस्त महीने में टाटा कार खरीदने पर भारी डिस्काउंट ऑफर दिया जा रहा है। टाटा की कार खरीदने पर ग्राहकों को अधिकतम 1 लाख रुपये तक की छूट मिलेगी। आइए जानते हैं कि टाटा की कार पर कितना डिस्काउंट दिया जा रहा है। मगर ध्यान रहे कि यह छूट अगस्त तक के लिए ही होगी।
टाटा हैरियर पर 1 लाख रु तक के बेनेफिट
टाटा की चुनिंदा डीलरशिप्स हैरिटर के XMA और XZA वेरिएंट पर 1 लाख रु तक के भारी कैश डिस्काउंट की पेशकश कर रही हैं। XZA प्लस और डार्क वेरिएंट को छोड़कर अन्य हैरियर के बाकी वेरिएंट पर भी आपको 80,000 रु तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इनमें 25,000 रु का कैश डिस्काउंट, 40,000 रु का एक्सचेंज बेनेफिट और 15,000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। XZA प्लस और डार्क वेरिएंट की बात करें तो इन वेरिएंट्स पर आपको 40,000 रु का एक्सचेंज बोनस और 15,000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिलेगा।
टाटा टियागो
टाटा टियागो भारत में एक बहुत ही लोकप्रिय हैचबैक कार है। अगस्त में कंपनी इस पर 28,000 रुपये की छूट दे रही है। इस छूट में 15,000 रु की नकद छूट, 10,000 रु की एक्सचेंज छूट और 3,000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट शामिल है। यह आपके लिए एक बेहतरीन ऑफर साबित होगा।
टाटा टिगोर
टाटा टिगोर पर कंपनी पूरे 35,000 रुपये की छूट दे रही है, जिसमें 15,000 रुपये का कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।
टाटा नेक्सन
टाटा नेक्सन के पेट्रोल मॉडल पर कंपनी केवल 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है। मगर इसके डीजल मॉडल पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है। यानी आपको कुल 20,000 रुपये की छूट मिलेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications