नई दिल्ली, अगस्त 23। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने 23 अगस्त को देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया पर प्रतिस्पर्धा-विरोधी प्रेक्टिस के लिए 200 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया। मारुति पर आरोप पर है कि प्रतिस्पर्धा-विरोधी प्रेक्टिस में कंपनी ने डीलरों को कारों को छूट देने के लिए मजबूर किया। सीसीआई ने 2019 में आरोपों की जांच शुरू की थी। जांच के आधार पर एक आदेश 23 अगस्त को जारी किया गया, जिसमें मारुति को ऐसी प्रेक्टिस में शामिल न होने के लिए कहा गया है। कंपनी को 60 दिनों के भीतर जुर्माना जमा करने को कहा। साथ ही सीसीआई ने कंपनी को 60 दिनों के भीतर जुर्माना जमा करने को कहा है।

ये है पूरा मामला
सीसीआई ऐसे आरोपों की जांच कर रहा था कि मारुति अपने डीलरों को उनके द्वारा दी जाने वाली छूट को सीमित करने के लिए मजबूर करती है। इससे उनके बीच प्रभावी रूप से प्रतिस्पर्धा कम हो जाती है और उन उपभोक्ताओं को नुकसान पहुंचता है, जो डीलरों के स्वतंत्र रूप से दिए जाने वाले डिस्काउंट से फायदा ले सकते हैं।
मारुति का डिस्काउंट
वैसे मारुति इस महीने भी अपनी कारों पर डिस्काउंट दे रही है। मौजूदा डिस्काउंट ऑफर 31 अगस्त तक के लिए है। इस महीने मारुति की स्विफ्ट पर सबसे अधिक 49000 रु तक की बचत हो सकती है। मारुति की विटारा ब्रेजा को आप 15000 रु के कैश डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इस कार पर ग्राहकों को 15000 रु का एक्सचेंज बोनस और 2000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिलेगा। मारुति ईको पर 5,000 रुपये की नकद छूट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 2000 रुपये की कॉर्पोरेट छूट मिल रही है। अर्टिगा पर कोई आधिकारिक छूट उपलब्ध नहीं है।
जानिए कुछ और कारों पर मिल रहे ऑफर की डिटेल
मारुति सेलेरियो पर कोई कैश डिस्काउंट नहीं है, लेकिन 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस है। वैगन-आर के पेट्रोल वेरिएंट पर 15,000 रुपये की नकद छूट और पेट्रोल और सीएनजी दोनों वेरिएंट पर 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस है। दोनों कारों पर आपको 3000 रु का कॉर्पोरेट डिस्काउंट भी मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications