Central Bank Of India 2024 Jobs: सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देखने वालों के लिए सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में शानदार मौका आ गया है। बैंक ने फैकल्टी, ऑफिस असिस्टेंट, अटेंडर और वॉचमैन/गार्डनर के पदों पर वैकेंसी निकाली है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट centralbankofindia.co.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया अभी खुली है।

सेंट्रल बैंक इन पदों पर कर रहा है भर्ती
सेंट्रल बैंक का लक्ष्य 13 पदों को भरना है। उम्मीदवारों को 15 सितंबर या उससे पहले आवेदन करना होगा। आवेदन करने से पहले, खाली पदों की संख्या चेक कर सकते हैं। फैकल्टी के 3 पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा कार्यालय सहायक के 5, अटेंडेंट के 3 पद, चौकीदार/माली के 2 पदों पर भर्ती की जाएगी।
सेंट्रल बैंक की नौकरियों के लिए योग्यता
फैकल्टी पद के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी विषय में मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से अंडरग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। उन्हें पढ़ाने का शौक होना चाहिए और कंप्यूटर का सही जानकारी होना चाहिए। स्थानीय भाषा में कम्यूनिकेशन सही होनी चाहिए और अंग्रेजी और हिंदी का जानकारी भी आवश्यक है।
ऑफिस असिस्टेंट पद के लिए उम्मीदवारों के पास BSW/BA/BCom/कंप्यूटर साइंस में डिग्री होना जरूरी है। MS Office (Word और Excel), Tally और इंटरनेट में बेसिक अकाउंटिंग नॉलेज और स्किल्स जरूरी हैं। वहीं, अटेंडर पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को मैट्रिकुलेशन उत्तीर्ण होना चाहिए तथा स्थानीय भाषा पढ़ने और लिखने में सक्षम होना चाहिए। इसके अलावा चौकीदार/माली पद के लिए उम्मीदवारों को 7वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए तथा कृषि/बागवानी/बागवानी में अनुभव होना चाहिए।
सेंट्रल बैंक भर्ती के लिए इतनी होनी चाहिए उम्र
आवेदकों के लिए ऐज लिमिट 22 से 40 वर्ष के बीच है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले यह सुनिश्चित करना होगा कि वे इस योग्यता को पूरा करते हैं।
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया इतनी देगी आपको सैलरी
चयनित उम्मीदवारों के लिए वेतन पद के अनुसार बैंक ने निर्धारित किया है। फैकल्टी की सैलरी 30,000 रुपये तय की गई है। कार्यालय सहायक 20,000 रुपये तय की गई है। अटेंडर की 14000 रुपये, चौकीदार/माली 12,000 रुपये होगी।
यह भर्ती उन लोगों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो बिना किसी लिखित परीक्षा के बैंकिंग क्षेत्र में काम करना चाहते हैं। आवेदन करने से पहले सुनिश्चित करें कि आप सभी पात्रता और योग्यताओं को पूरा करते हैं।
कैसे करें सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की जॉब के लिए अप्लाई?
इस भर्ती के लिए आप बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले बैंक की वेबलाइट पर जाकर जॉब सेक्शन में रजिस्टर करना होगा।
इसके बाद आपको जिस भी पोजिशन के लिए अप्लाई करना है वह सेलेक्ट करके सारी जानकारी भरनी होगी।
फिर आपको सभी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करना होगा और जानकारी चेक करने के बाद आपको सबमिट करना होगा इस जानकारी के अलावा सेंट्रल बैंक भर्ती प्रोसेस के बारे में सभी आवश्यक जानकारी वेबसाइट से भी पा सकते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications