PM jan Dhan Yojna: अगर आपके के पास भी प्रधानमंत्री जनधन के तहत खाता है तो आपके लिए एक शानदार मौका आने वाला है। केंद्र सरकार जनधन खाताधारकों के लिए कुछ खास स्कीम लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। नई योजनाएं निवेश से संबंधित होंगी। सरकार की इस पहल से गरीबों को भी घर बैठे निवेश की मदद से अच्छा पैसा कमाने का मौका मिलेगा। सरकार की नई योजना के माध्यम से बैंकों में जमा करीब 1.76 हजार करोड़ रुपए पर अकाउंटहोल्डर्स को बेहतर रिटर्न पाने का मौका मिलेगा। इस योजना से देश के बैंको को भी फायदा होगा। सरकार अभी इस नई योजना को शुरू करने के लिए सेबी (SEBI) और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से बातचीत कर रही है। दोनों संस्थाओं से बातचीत के बाद कोई फैसला लिया जाएगा।

निवेश को बढ़ावा देना है लक्ष्य
मनीकंट्रोल की खबर के अनुसार प्रधानमंत्री जनधन योजना के के खाताधारकों को गोल्ड, म्युचुअल फंड और FD जैसी सुरक्षित निवेश स्कीमों में निवेश के लिए प्रोत्शाहित किया जाएगा। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब से गरीब लोगों को बैंकिंग से जोड़ने के लिए जनधन योजना की शुरुआत की थी। जनधन योजना के शुरु होन के पहले चरण में 47 करोड़ से ज्यादा लोगों का बैंक अकाउंट सरकार ने 0 बैलेंस पर खोला था। सरकार के अनुसार वर्तमान में जनधन खाते में 1.76 करोड़ रुपये जमा है। अब सरकार यह पहल करना चाहती है कि जनधन खाते में जो पैसा जमा है, उसको निवेश से जोड़ा जाए। सरकार का मानना है कि इससे लोगों को बेहतर रिटर्न मिल सकेगा। सरकार इस खास योजना पर अभी काम कर रही है।

सरकार करेगी जागरुक
केद्र सरकार FD, म्यूचुअल फंड, SIP और e-गोल्ड स्कीम जनधन खाताधारकों के लिए लाने का विचार कर रही है। मनीकंट्रोल की खबर के मुताबिक अगर निवेशकों को नुकसान होता है तो उसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। सरकार निवेश के जोखिमों का पूरी तरह से ख्याल रखेगी। सरकार लोगों को जागरूक करने के लिए विस्तृत प्लान बना रही है। सरकारी बैंक और कुछ संस्थाएं इसमें सरकरा की मदद करेंगी। सरकार की नई योजना के माध्यम से बैंकों में जमा करीब 1.76 हजार करोड़ रुपए पर अकाउंटहोल्डर्स को बेहतर रिटर्न पाने का मौका मिलेगा। इस योजना से देश के बैंको का भी फायदा होगा। सरकार अभी इस नई योजना को शुरू करने के लिए सेबी (SEBI) और रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) से बातचीत कर रही है। दोनों संस्थाओं से बातचीत के बाद कोई फैसला लिया जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications