नई दिल्ली। कोरोना महामारी के चलते देशभर में लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में केन्द्र और राज्य सरकारों की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है। इससे निपटने के लिए पेट्रोल पर कोरोना टैक्स यानी सेस लागू किया गया है। हालांकि अभी इस तरह का सेस केन्द्र सरकार ने नहीं लगाया है, लेकिन कुछ राज्यों ने इस तरफ कदम बढ़ा दिया है। आज से नागालैंड ने कोरोना सेस चार्ज लेना शुरू कर दिया है। नागालैंड सरकार ने पेट्रोल, डीजल और मोटर स्पिरिट पर अधिक कर वसूलने का फैसला लिया है। प्रदेश सरकार ने पेट्रोल पर 6 रुपये प्रति लीटर का सेस चार्ज, डीजल पर प्रति लीटर 5 रुपये का सेस चार्ज और मोटर स्पिरिट पर 6 रुपये प्रति लीटर वसूलने का फैसला किया है।
अन्य राज्य भी कर चुके हैं ऐसा
नागालैंड सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने इस बात का ऐलान किया और बताया कि इसको लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस नोटिफिकेशन में कहा गया है कि नागालैंड टैक्सेशन एक्ट, 1967 के सेक्शन 3ए के सबसेक्शन 3 में दिए गए अधिकार के तहत प्रदेश में कोविड-19 सेस लगाया जाएगा। बता दें कि इससे पहले हाल ही में असम ने पेट्रोल और डीजल पर 5 रुपये प्रति लीटर का सेस लगाया था। वहीं मेघालय ने 2 फीसदी सेल्स टैक्स बढ़ाने का फैसला लिया था, ताकि कोरोना संकट के चलते आर्थिक नुकसान की भरपाई की जा सके।
केन्द्र और राज्य सरकारें अलग अलग वसूलती हैं टैक्स
भारत में पेट्रोल और डीजल पर केंद्र और राज्य सरकारें अपना अपना टैक्स वसूलती हैं और खजाना भारती हैं। इन उत्पादों पर टैक्स के जरिए सरकारों को भारी कमाई होती है। भारत अपनी जरूरत का लगभग 85 प्रतिशत कच्चा तेल विदेशों से मंगवाता है। बाद में इस कच्चे तेल को रिफाइनरी में इस्तेमाल होने लायक बनाया जाता है।
टैक्स के चलते दोगुने रेट का हो जाता है पेट्रोल और डीजल
पेट्रोल-डीजल पर कितना टैक्स जब कोई पेट्रोल या डीजल खरीदता है तो वो आपको दोगुने से भी ज्यादा दाम में मिलता है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसी) की वेबसाइट के मुताबिक 16 अप्रैल को दिल्ली में पेट्रोल का बेस प्राइज यानी आधार मूल्य 27.96 रुपये था, जबकि ये पेट्रोल पंप पर 69.59 रुपये लीटर बेचा गया। इस प्रकार करीब 41.63 रुपये अलग-अलग तरह के टैक्स और चार्जेस लोगों ने भरे।
जानिए पेट्रोल और डीजल पर टैक्स का ब्रेकअप
1 लीटर पेट्रोल पर आपको भाड़ा व अन्य खर्च 0.32 पैसे, एक्साइज ड्यूटी 22.98 रुपये, डीलर कमीशन (औसत) 3.54 रुपये, वैट (डीलर कमीशन पर वैट सहित) 14.79 रुपये देना पड़ता है।
जहां तक डीजल की बात है तो इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट के मुताबिक 16 अप्रैल को दिल्ली में 1 लीटर डीजल का बेस प्राइज 31.49 रुपये था। इसपर 0.29 रुपये भाड़ा और अन्य खर्च, 18.83 रुपये एक्साइज ड्यूटी, 2.49 रुपये डीलर कमीशन (औसत), 9.19 रुपये वैट (डीलर कमीशन पर वैट सहित) लिया गया था। इस प्रकार इसका दाम 62.29 रुपये प्रति लीटर हो गया था।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications