नयी दिल्ली। मार्च में 52 हफ्तों के निचले स्तर तक गिरने के बाद शेयर बाजार ने 90 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी हासिल की है। ऐसे में निवेशकों के लिए पैसा बनाने के कई रास्ते खुल गए हैं। ऐसे ही 7 शेयर हैं, जो कुछ ही हफ्तों में 39 प्रतिशत तक रिटर्न दे सकते हैं। अगर आपका इरादा निवेश करने का है तो इन शेयरों पर विचार किया जा सकता है। जिन शेयरों के बारे में हम बात करने जा रहे हैं उनके लिए टार्गेट प्राइस भी तय किया गया है।
नेस्को में कमाई का मौका
नेस्को का शेयर इस समय 598 रु के करीब है। इस शेयर के लिए 675 रु का टार्गट रखा गया है। 3 से 4 हफ्तों में ही ये शेयर 675 रु तक जा सकता है। नेस्को की मार्केट कैपिटल इस समय 4,213.51 करोड़ रु की है। बता दें कि शेयर बाजार में जितने अधिक रिटर्न की संभवना रहती है उतना ही अधिक जोखिम भी रहता है। इसलिए निवेश से पहले किसी वित्तीय सलाहकार की सलाह लेना न भूलें।
कावेरी सीड कंपनी
कावेरी सीड का शेयर इस समय 546 रु के आस-पास है। मगर इस शेयर के 610 रु तक जाने की संभावना है। यदि ये शेयर 528 रु तक गिरता है तो आप और खरीदारी कर सकते हैं। मौजूदा भाव से 610 रु तक जाने में ये कंपनी प्रति शेयर 64 रु की कमाई कराएगी।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का शेयर 100 रु के आस-पास है। मगर इंडियन ऑयल के शेयर के लिए 120 रु का टार्गेट रखा गया है। 120 रु से ऊपर इंडियन ऑयल का शेयर 135 रु तक जा सकता है। यहां से आप प्रति शेयर 20-35 रु तक की कमाई कर सकते हैं।
सन टीवी
सन टीवी का शेयर इस समय 546 रु के आस-पास है। मगर इस शेयर के 610 रु तक जाने की संभावना है। यदि ये शेयर 528 रु तक गिरता है तो आप और खरीदारी कर सकते हैं। मौजूदा भाव से 610 रु तक जाने में ये कंपनी प्रति शेयर 64 रु की कमाई कराएगी।
दीपक फर्टिलाइजर्स
दीपक फर्टिलाइजर्स का शेयर इस समय 160 रु के आस-पास है। मगर इस शेयर के 195 रु तक जाने की संभावना है। मौजूदा भाव से 195 रु तक जाने में ये कंपनी प्रति शेयर 35 रु की कमाई करा सकती है। दीपक फर्टिलाइजर्स अपने 200-ईएमए (Exponential Moving Average) से ऊपर कारोबार कर रहा है, जो स्टॉक के लिए पॉजिटिव संकेत है।
यूपीएल
यूपीएल का शेयर इस समय 490 रु के आस-पास है। मगर इस शेयर के 585 रु तक जाने की संभावना है। मौजूदा भाव से 95 रु तक जाने में ये कंपनी प्रति शेयर 35 रु की कमाई करा सकती है। यूपीएल अपने 200-डीएमए (Daily Moving Average) से ऊपर कारोबार कर रहा है, जो स्टॉक के लिए पॉजिटिव संकेत है।
वीआईपी इंडस्ट्रीज
वीआईपी इंडस्ट्रीज का शेयर इस समय 360 रु के आस-पास है। मगर इस शेयर के 430 रु तक जाने की संभावना है। मौजूदा भाव से 70 रु तक जाने में ये कंपनी प्रति शेयर 60 रु की कमाई करा सकती है।
More From GoodReturns

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications