फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही फ्लिपकार्ट, अमेजन समेत अन्य ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म पर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त ऑफर मिलने वाले हैं।
नई दिल्ली : फेस्टिव सीजन की शुरुआत के साथ ही फ्लिपकार्ट, अमेजन समेत अन्य ऑनलाइन शॉपिंग प्लैटफॉर्म पर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर जबरदस्त ऑफर मिलने वाले हैं। ऐसे में अगर आप स्मार्ट टीवी खरीदने का सोच रहे है तो आपके लिए शानदार मौका है। बता दें कि इस हफ्ते फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल और अमेजन ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल शुरू हो रही है, जहां आप कोडक के स्मार्ट टीवी किफायती दाम पर खरीद सकते हैं। फेस्टिव सीजन में टीवी खरीदने पर बेस्ट डील मिल रही है। Smartphone से कंट्रोल करें एसी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन, जानिए कैसे ये भी पढ़ें

महज 5,999 रुपये में खरीदें 24 इंच का टीवी
सेल के दौरान फ्लिपकार्ट और अमेजन पर कोडक टीवी मॉडल्स पर काफी छूट मिल रही है। जहां आप कोडक का 24 इंच का टीवी महज 5,999 रुपये में खरीद सकते हैं। जानकारी दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज और अमेजन ग्रेट इंडियन सेल में कोडक सीए सीरीज और 7Xप्रो सीरीज के ऐंड्रॉयड स्मार्ट टीवी पर धांसू ऑफर मिलने वाले हैं।
अन्य टीवी मॉडल्स की इतनी कीमत
फेस्टिव सीजन सेल के दौरान फ्लिपकार्ट और अमेजन पर कोडक टीवी मॉडल्स पर काफी छूट मिल रही है। फ्लिपकार्ट सेल के दौरान आप कोडक 32 इंच का टीवी महज 8,499 रुपये में खरीद सकते हैं। वहीं कोडक 7Xप्रो सीरीज के 32 इंच का टीवी 10,999 रुपये में खरीद सकते हैं। फिलहाल इसकी कीमत 11,999 रुपये है। इसी तरह 40 इंच का टीवी 15,999 रुपये में, 43 इंच का टीवी 22,499 रुपये में और 55 इंच का टीवी 28999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसी तरह ऐमजॉन सेल में कोडक के इन स्मार्ट टीवी की कीमत इतनी ही है। अमेजन पर कोडक के 75 इंच के स्मार्ट टीवी को आप 94,999 रुपये में खरीद सकते हैं।
बेहद कम दम में स्मार्ट टीवी
कोडक की मानें तो ऐंड्रॉयड टीवी सेगमेंट में 7Xप्रो सीरीज के स्मार्ट टीवी की कीमत 10,999 रुपये से शुरू होगी, जो कि सबसे कम दाम का ऐंड्रॉयड टीवी है। 7Xप्रो सीरीज के स्मार्ट टीवी में 5,000 से ऐप्स, डॉल्बी विजन और डीटीएस से लैस 24 वॉट साउंड सिस्टम, ब्लूटूथ स्मार्ट रिमोट, एयरप्ले के साथ ही बिल्ट-इन क्रोमकास्ट है, जिससे ये टीवी मौजूदा समय में सबसे जरूरी और किफायती लगते हैं। जहां कोडक सीए सीरीज के टीवी सेट्स MediaTek पावर्ड ब्लेजिंग फास्ट प्रोसेसर से लैस हैं और ऐंड्रॉयड 10 बेस्ड हैं, वहीं 7Xप्रो सीरीज के टीवी मॉडल Amlogic पावर्ड प्रोसेसर से लैस हैं, जो कि सबसे पावरफुल माना जाता है।
ये मॉडल्स भी बेहद किफायती
मालूम हो कि कोडक ने इस साल अगस्त में 7Xप्रो सीरीज के टीवी लॉन्च किए थे, जो कि Android 9 Pie पर चलते हैं। वहीं इस सीरीज के टीवी सेट्स quad core ARM Cortex-A53 CPU और Mali-450MP3 GPU जैसी खूबियों से लैस हैं। जहां कोडक 7Xप्रो सीरीज के 32HDX7Xप्रो, 40FHDX7Xप्रो और 43FHDX7Xप्रो 1जीबी आरएएम और 8जीबी स्टोरेज से लैस हैं, वहीं इसके 4K मॉडल्स 2जीबी आरएएम और 8जीबी स्टोरेज के साथ आते हैं। 7Xप्रो सीरीज में कोडक टीवी 32 इंच से शुरू होकर 40, 43, 50, और 55 इंच स्क्रीन वेरियंट में है। कंपनी का दावा है कि ग्राहकों को कम कीमत पर धांसू टीवी उपलब्ध कराने के लिए कोडक फेस्टिव सीजन में फ्लिपकार्ट और ऐमजॉन पर टीवी सेगमेंट में धांसू ऑफर्स लेकर आई है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications