नयी दिल्ली। फेस्टिव सीजन चल रहा है और गाड़ियों की सेल्स के रिकॉर्ड बन रहे हैं। पिछले महीने कई कंपनियों ने किसी एक महीने में अपनी सबसे अधिक बिक्री दर्ज की। इनमें हीरो और हुंडई शामिल हैं। मोटरसाइकिल, स्कूटर या कार खरीदने के लिए ये एक सबसे अच्छा मौका है। अगर आप कार खरीदना चाहते हैं तो बेस्ट डील पाने का ये शानदार चांस है। मगर यदि आपका बजट कम है तो भी टेंशन की कोई बात नहीं है क्योंकि एक ऐसा भी ऑप्शन है, जहां आप मोटरसाइकिल के रेट पर कार खरीद सकते हैं। इस समय देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति की कई कारें मोटरसाइकिल के दाम पर मिल रही हैं। इनकी शुरुआती कीमत सिर्फ 70 हजार रु है। ये सैकंड हैंड कारें हैं, जो ट्रूवैल्यू पर मिल रही हैं। ट्रूवैल्यू मारुति का ही सैकंड हैंड कार प्लेटफॉर्म है। आइए जानते हैं कि इस समय कौन-कौन सी कारें सस्ते में उपलब्ध हैं।
मारुति ऑल्टो का एलएक्सआई मॉडल
ट्रूवैल्यू पर इस समय मारुति की तीन कारें बिक्री के लिए मौजूद हैं। इनमें पहला है ऑल्टो का एलएक्सआई मॉडल। ऑल्टो भारत में काफी ज्यादा बिकने और पसंद की जाने वाली कार है। ट्रूवैल्यू पर इस समय ये कार सिर्फ 1 लाख रु में मिल रही है। ऑल्टो का आपको 2010 मॉडल खरीदने के लिए मिलेगा, जो 1.71 लाख किलोमीटर चल चुका है। अच्छी बात ये है कि इस कार को कंपनी का पहला मालिक ही बेच रहा है। वैसे नई ऑल्टो की शुरुआती कीमत 2.94 लाख रु है।
जेन एस्टिलो एलएक्सआई
ट्रूवैल्यू पर मारुति की जेन एस्टिलो एलएक्सआई भी बिक्री के लिए रखी गई है। ये आपको मौजूदा कारों में सबसे कम दाम में मिलेगी। जेन एस्टिलो एलएक्सआई के सैकंड हैंड मॉडल की कीमत 70 हजार रु है। हालांकि ये मॉडल 2008 का है। मगर ये कार 1 लाख किमी से भी कम चली है। जेन एस्टिलो एलएक्सआई का उपलब्ध सैकंड मॉडल केवल 93,843 किमी चला है। ये कार भी पहले मालिक से ही खरीदी जा सकती है।
मारुति वैगनआर एलएक्सआई
मारुति सुजुकी की वैगनआर भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। वैगनआर का 2007 मॉडल बेचा जा रहा है। ये कार 1.10 लाख किमी चली हुई है। मारुति वैगनआर एलएक्सआई के उपलब्ध मॉडल की कीमत 95 हजार रु है। ये कार भी आपको पहले मालिक से ही मिलेगी। बता दें कि नयी वैगनआर की कीमत 4.97 लाख रु से शुरू होती है, जो 6.55 लाख रु तक जाती है। अगर आपका इरादा मारुति की कोई नई कार खरीदने का है तो पहले प्राइस लिस्ट चेक करें।
मारुति सुजुकी की कारों की नई प्राइस लिस्ट :
मारुति सुजुकी की 4 सबसे सस्ती कारें :
- मारुति ऑल्टो 800 : 2.94 लाख रुपये से 4.36 लाख रुपये
- मारुति एस-प्रेसो : 3.7 लाख रुपये से 5.13 लाख रुपये
- मारुति ईको : 3.8 लाख रुपये से 4.95 लाख रुपये
- मारुति सिलेरियो : 4.41 लाख रुपये से 5.68 लाख रुपये
मारुति की वे कारें जिनकी शुरुआती कीमत 5 लाख रु से कम है :
- मारुति वैगन आर : 4.45 लाख रुपये से 5.94 लाख रुपये
- मारुति इग्निस : 4.89 लाख रुपये से 7.19 लाख रुपये
- मारुति सिलेरियो एक्स : 4.9 लाख रुपये से 5.67 लाख रुपये
मारुति की 6 लाख रु से कम कीमत वाली कारें :
- मारुति स्विफ्ट : 5.19 लाख रुपये से 8.02 लाख रुपये
- मारुति बलेनो : 5.63 लाख रुपये से 8.96 लाख रुपये
- मारुति डिजायर : 5.89 लाख रुपये से 8.8 लाख रुपये
8 लाख रु से कम शुरुआती कीमत वाली कारें :
- मारुति विटारा ब्रेजा : 7.34 लाख रुपये से 11.4 लाख रुपये
- मारुति अर्टिगा : 7.59 लाख रुपये से 10.13 लाख
इन कारों की कीमत है 8 लाख रु से ज्यादा :
- मारुति सीएज : 8.31 लाख रुपये से 11.09 लाख
- मारुति एस-क्रॉस : 8.39 लाख रुपये से 12.39 लाख रुपये
- मारुति एक्सएल6 : 9.84 लाख रुपये से 11.51 रुपये
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications